ज्ञानवापी पर पहली बार बोले भागवत- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों खोजें? हम इतिहास नहीं बदल सकते

Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी

 

ज्ञानवापी पर पहली बार बोले भागवत- हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों खोजें? हम इतिहास नहीं बदल सकते

All India Muslim Personal Law Board , Gyanvapi Masjid , Gyanvapi Masjid Survey , Gyanvapi Survey , Hindu , Muslim , Gyanvapi Mosque, Mohan Bhagwat, Rashtriya Swayamsevak Sangh, RSS
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

03 Jun 2022

Last updated on: Jun 03, 2022, 00:00 IST

ज्ञानवापी पर RSS प्रमुख मोहन भागवत का बयान खूब वायरल हो रहा है। वहीं भागवत के इस बयान को देवबंद के उलेमा ने भी सपोर्ट किया है।  नागपुर में संघ शिक्षा वर्ग, तृतीय वर्ष 2022 के समापन समारोह के दौरान मोहन भागवत ने ज्ञानवापी के मुद्दे पर कहा कि इतिहास हम बदल नहीं सकते, ज्ञानवापी का मुद्दा चल रहा है। इसे न आज के हिंदुओं ने बनाया और न ही आज के मुसलमानों ने। ये तब हुआ जब हम लोगों में से कोई भी नहीं था।

ज्ञानवापी का एक मुद्दा है, इसे हिंदू-मुस्लिम से जोड़ना गलत है। मुसलमान आक्रमणकारी तो बाहर से आए थे।। उन हमलों में भारत की आजादी चाहने वालों का मनोबल गिराने के लिए देवस्थानों को तोड़ा गया। हिंदू समाज का ध्यान जिन पर है, विशेष श्रद्धा जिन पर है, उसके बारे में मामले उठते हैं। लेकिन हिंदू, मुसलमानों के विरुद्ध नहीं सोचता है। आज के मुसलमानों के उस समय पूर्वज भी हिंदू थे। आपस में मिल बैठ कर सहमति से कोई रास्ता निकालिए। नहीं निकाल सकते तो फिर कोर्ट में जाइए। इसके बाद जो निर्णय कोर्ट देगा उसको मानना चाहिए। 

मोहन भागवत यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि रोज एक नया मुद्दा नहीं निकालना चाहिए। ठीक है कि ऐसे कुछ प्रतीकात्मक स्थानों के बारे में हमारी कुछ विशेष श्रद्धा थी। लेकिन रोज एक नया मामला निकालना, ये भी नहीं करना चाहिए। हम झगड़ा क्यों बढ़ाए। उन्होंने अपने भाषण के दौरान राम मंदिर आंदोलन का भी जिक्र किया। मोहन भागवत ने कहा कि संघ ने राम मंदिर आंदोलन में जरूर हिस्सा लिया था और कोई इस बात को नहीं नकार रहा है। लेकिन तब संघ ने अपनी मूल प्रवृति के विरोध जाकर उस आंदोलन में हिस्सा लिया था। अब भविष्य में संघ किसी मंदिर आंदोलन में नहीं शामिल होने वाला है।

ज्ञानवापी के बारे में हमारी कुछ श्रद्धाएं हैं परंपरा से चलती आई हैं, हम कर रहे हैं ठीक है। परंतु हर मस्जिद में शिवलिंग क्यों देखना? वो भी एक पूजा है, ठीक है बाहर से आई है। लेकिन जिन्होंने अपनाई है, वो मुसलमान, वो बाहर से संबंध नहीं रखते वो भी भारत के ही हैं। ये बात उनको भी समझनी चाहिए। अगर पूजा उनकी उधर की है, उसमें वो रहना चाहते हैं तो अच्छी बात है। हमारे यहां किसी पूजा का विरोध नहीं है। जो जिसको मानता है उसकी पूजा कर सकता है।

 

Tags: All India Muslim Personal Law Board , Gyanvapi Masjid , Gyanvapi Masjid Survey , Gyanvapi Survey , Hindu , Muslim , Gyanvapi Mosque , Mohan Bhagwat , Rashtriya Swayamsevak Sangh , RSS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD