Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

संघ ने शताब्दी वर्ष के लिए वैश्विक विस्तार का लक्ष्य बनाया

Mohan Bhagwat, Rashtriya Swayamsevak Sangh, Chandrapur, Mohan Bhagwat, RSS
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रायवाला/ऋषिकेश , 08 Apr 2022

Last updated on: Apr 08, 2022, 00:00 IST

भारत में गांव-गांव के साथ ही विश्वभर में शाखाएं शुरू कर विस्तार करेगा आरएसएस। रायवाला स्थित औरावैली आश्रम में संघ की कोर ग्रुप की बैठक में विश्वभर में शाखाओं को शुरू कर संघ के विस्तार का निर्णय लिया गया। शताब्दी वर्ष के लिए राष्ट्रीय स्वयं संघ (आरएसएस) संगठन के वैश्विक विस्तार के साथ ही कई महत्वपूर्ण योजनाओं, गतिविधियों और आयोजनों की रूपरेखा तैयार कर रहा है। संघ के सभी प्रमुख पदाधिकारी तीन दिन से अहम चिंतन-मंथन में जुटे हुए हैं। रायवाला स्थित औरावैली आश्रम में संघ की कोर ग्रुप की बैठक में विश्वभर में शाखाओं को शुरू कर संघ के विस्तार का निर्णय लिया गया। कोर ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि आज कई देश संघ की कार्य पद्धति पर शोध कर रहे हैं। विश्व भर में संघ की कार्यप्रणाली, गतिविधियों, सेवा कार्यों को समझने की जिज्ञासा है। वहीं बैठक के दौरान कोर ग्रुप के सदस्यों ने पश्चिम बंगाल समेत अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में संघ को मजबूत करने के विषय को प्रमुखता से रखा।

रायवाला स्थित औरावैली आश्रम में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अध्यक्षता में करीब 10 घंटे तक कोर ग्रुप के सदस्यों की चिंतन बैठक चली। सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान संघ की कार्यप्रणाली को सु²ढ़ बनाने, विस्तारीकरण और पूर्वोत्तर राज्यों में संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में ग्रुप के सदस्यों ने दावा किया कि आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया। देश ही नहीं, विश्व भर से वर्ष 2017 से 2021 के बीच लाखों लोगों ने विभिन्न माध्यमों से संघ जुड़ने की इच्छा व्यक्त की। कोर ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि संघ के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान के ध्यान में रखते हुए अब विश्व भर में विस्तार को गति देना समय की मांग है। 

पश्चिम बंगाल में हिंसा पर चिंता, पूर्वोत्तर राज्यों में संगठन का विस्तार करेगा संघ

सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान पश्चिम बंगाल समेत पूर्वोत्तर राज्यों में हिंसा की घटनाओं को लेकर चिंता व्यक्त की गई। इन राज्यों में नई शाखाएं शुरू कर संगठन के विस्तार के विषय भी मंथन किया गया। कोर ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि कोरोना काल में संघ के स्वयंसेवकों ने अतुलनीय सेवा कार्यों का परिचय दिया। उन्होंने कहा कि 10 लाख स्वयंसेवकों को कोरोना काल महामारी के दौरान जरूरतमंदों तक हरसंभसव मदद पहुंचाने के लिए तैयार किया गया। 

बैठक में संघ कार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह कार्यवाह मनमोहन वैद्य, मुकुंद, अरुण कुमार, रामदत्त चक्रधर, शारीरिक प्रमुख सुनील कुलकर्णी, बौद्धिक प्रमुख स्वांत रंजन, व्यवस्था प्रमुख मंगेश भिंड, प्रचार प्रमुख सुरेश चंद, प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर, प्रचारक प्रमुख सुरेश चंद, सेवा प्रमुख पराग अभ्यंकर, सुरेश जोशी भैया जी, कृष्ण गोपाल, इंद्रेश कुमार, राम माधव, जे नंद कुमार, रामलाल जी, बीएल संतोष, मिलिंद मराठे आदि उपस्थित थे।

स्थापना वर्ष 2025 तक संघ के विचारों को आम आदमी तक पहुंचाएंगे कार्यकर्ता

आरएसएस वर्ष 2025 में शताब्दी वर्ष पूरा करने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार बैठक में शताब्दी वर्ष के लक्ष्य और उनको पूरा करने की कार्ययोजना में कोर ग्रुप के सदस्यों ने गहन मंथन किया। शताब्दी वर्ष में देश के प्रत्येक प्रांत के गांव तक संघ की शाखाएं शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। बैठक में बदलते दौर सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग से संघ के विचारों को आम जनमानस तक पहुंचाने जैसे विषयों पर भी कोर ग्रुप के सदस्यों ने चर्चा की। इस दौरान दो वर्ष का पूर्ण समय देने वाले लोगों को किया चिन्हित किया गया। मई और जून में संघ के प्रथम और द्वितीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम होने हैं।

कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास समेत देश की अहम समस्याओं पर भी मंथन

बीते तीन दिनों से संघ परिवार देश की विभिन्न समस्याओं को लेकर मंथन कर रहा है। सूत्रों के अनुसार कश्मीरी पंडितों के विस्थापन की स्थितियों की चर्चा करते हुए उनके पुनर्वास पर भी मंथन किया गया। इसके अलावा देश को उन्नति के शिखर पर ले जाने और विश्वगुरु बनाने की दिशा में भाजपा सरकार की नीतियों और उसके द्वारा उठाए कदमों की समीक्षा भी की गई।

 

Tags: Mohan Bhagwat , Rashtriya Swayamsevak Sangh , Chandrapur , Mohan Bhagwat , RSS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD