Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

देश में 'ब्रेकिंग इंडिया ब्रिगेड' सक्रिय : संघ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

उज्जैन , 03 Jan 2018

Last updated on: Jan 03, 2018, 00:00 IST

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने बुधवार को कांग्रेस सहित अन्य विरोधी दलों पर हमला बोलते हुए कहा कि इस समय देश को तोड़ने के लिए 'ब्रेकिंग इंडिया ब्रिगेड' सक्रिय है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में संघ की समन्वय बैठक में हिस्सा लेने आए संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कांग्रेस द्वारा महाराष्ट्र में जारी हिंसा के पीछे संघ का हाथ होने के लगाए गए आरोप का जवाब देते हुए कहा, "संघ पर आरोप लगाना कांग्रेस की पुरानी आदत है, इसमें कुछ नया नहीं है। इस समय ब्रेकिंग इंडिया ब्रिगेड देश को तोड़ने का काम कर रही है। यह ब्रिगेड भाषा और जाति के नाम पर तोड़ने के प्रयास में लगी है।"उन्होंने कहा, "हिन्दू समाज जब भी एक होता है और यह (ब्रेकिंग इंडिया ब्रिगेड ) तोड़ने का काम शुरू कर देते हैं। जब इनके राजनीतिक हित पूरे नहीं होते, तो वे संघ पर आरोप लगाने लगते हैं।"उज्जैन माधव सेवा न्यास में वैद्य ने संवाददाताओं से बात करते हुए उज्जैन में संघ की हो रही बैठक के बारे में बताया कि हर वर्ष दो बार समन्वय बैठक होती है जिसमें से एक उज्जैन में चल रही है। स्वदेशी जागरण मंच, भाजपा, किसान मोर्चा, भारतीय किसान संघ के साथ दो दिनी बैठक बुधवार और गुरुवार को चलेगी। इस बैठक के लिए संघ प्रमुख मोहन भागवत भी उज्जैन में ही हैं।बता दें किसंघ प्रमुख मोहन भागवत 30 दिसंबर से उज्जैन में हैं। बीते चार दिनों में उन्होंने विभिन्न प्रकल्पों से जुड़े लोगों के साथ बैठकें की, साथ ही वर्तमान हालात पर चर्चा कर आगामी रणनीति को तैयार करने पर जोर दिया। 

 

Tags: RSS

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD