Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

उत्तर प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए : योगेंद्र यादव

उत्तर प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित किया जाए : योगेंद्र यादव
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

आगरा , 14 Oct 2015

Last updated on: Oct 14, 2015, 00:00 IST

स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से राज्य को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग करते हुए इसमें हो रही देरी पर सवाल खड़े किए हैं। योगेंद्र ने मंगलवार को कहा कि राज्य में सूखे की स्थिति महाराष्ट्र से बदतर है।उत्तर प्रदेश के सूखा प्रभावित इलाकों में 'संवेदना यात्रा' का नेतृत्व करते हुए योगेंद्र ने राज्य को तुरंत सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि देश के जिन 30 जिलों में बारिश औसत से कम हुई, उनमें से 17 जिले उत्तर प्रदेश में आते हैं।आम आदमी पार्टी (आप) से अलग होने के बाद स्वराज अभियान नाम की अलग पार्टी गठित करने वाले योगेंद्र ने कहा कि राज्य के बुंदेलखंड की स्थिति महाराष्ट्र के मराठवाड़ा से भी बदतर है। योगेंद्र ने कहा कि उनकी टीम जल्द ही इस स्थिति पर अपनी विस्तृत र्पिोट पेश करेगी। 

एक सप्ताह से भी कम समय में लगभग 36,000 किलोमीटर की 'संवेदना यात्रा' तय करने वाले योगेंद्र ने कहा कि वह किसानों की दुर्दशा को लेकर राज्य सरकारों को जागरूक करने की कोशिश कर रहे हैं।योगेंद्र ने संवाददाताओं को बताया कि वह वर्षा की कमी के कारण उत्पन्न समस्याओं से निपटने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिख रहे हैं।उन्होंने किसानों के लिए ऋण माफी की मांग करते हुए सवाल किया कि यदि पूंजीपतियों के लिए ऋण माफ किया जा सकता है तो किसानों के लिए क्यों नहीं?'जय किसान' आंदोलन के राष्ट्रीय संयोजक, योगेंद्र ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की हालत खराब है, क्योंकि सूखे के कारण खरीफ की फसल नष्ट हुई है और किसानों को आत्महत्या से रोकने के लिए तुरंत महत्पवूर्ण कदम उठाने की जरूरत है।

 

Tags: Yogendra Yadav

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD