Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

सच्चे समाजवादी थे महाराजा अग्रसेन : गोबिंद कांडा

गोबिंद कांडा, विधायक मक्खन लाल सिंगला, पदम जैन सहित सैंकड़ों लोगों ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

सच्चे समाजवादी थे महाराजा अग्रसेन : गोबिंद कांडा
Listen to this article

5 Dariya News

सिरसा , 13 Oct 2015

Last updated on: Oct 13, 2015, 00:00 IST

महाराजा अग्रसेन त्याग, करुणा, अहिंसा, शांति और समृद्धि के प्रतिक व सच्चे समाजवादी थे। यह बात श्री अग्रवाल सभा के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने मंगलवार को महाराजा अग्रसेन पार्क में महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के पश्चात उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि अग्रसेन जी ने बचपन से ही शास्त्र, अस्त्र, शस्त्र, राजनीति, अर्थनीति आदि का ज्ञान प्राप्त कर लिया था। वह सभी विधाओं में पारंगत थे। महाराजा अग्रसेन जयंति के अवसर पर श्री युवा अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का गोबिंद कांडा और विधायक मक्खन लाल सिंगला ने शुभारंभ किया। 

इस अवसर पर विधायक मक्खन लाल सिंगला ने अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन धार्मिक प्रवृत्ति के थे। धर्म में उनकी गहरी रुचि थी, इसलिए उन्होंने लक्ष्मी जी की अराधना की और कठोर तपस्या की। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे बढ़कर कोई अन्य पुण्य कार्य नहीं है। इस अवसर पर श्री अग्रवाल सभा के प्रधान अनिल सर्राफ ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि देश की उन्नति और प्रगति में अग्रवाल समाज का अहम योगदान है। इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन पदम चंद जैन ने कहा कि अग्रवाल समाज में पंजाब केसरी लाल लाजपत राय जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी और सर गंगा राम, भारत रत्न डा. भगवान दास, सर शादी लाल, हनुमान प्रसाद पोद्दार, डा. राम मनोहर लोहिया जैसे क्रांतिकारियों ने जन्म लिया। उन्होंने कहा कि आज दान देने में अग्रवाल समाज देश में अग्रणी है। 

इस अवसर पर एडवोकेट भागीरथ गुप्ता, कुंजबिहारी सर्राफ, कुलवंत राय जिंदल एडवोकेट, भूपेश गोयल, डॉ. पी.दयाल, बद्री प्रसाद गुप्ता, डॉ. पंकज गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, अनुप गर्ग, प्रमोद मित्तल, प्रदीप गुप्ता, अंजनी कनोडिया, तरसेम गोयल, मा. रोशन लाल, कृष्ण सिंगला, नवदीश गर्ग, नरेंद्र सर्राफ, एडवोकेट अशोक गोयल, सुरेंद्र लोहिया, दलिप जैन, बिशम्बर दास गोयल, अश्विनी अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: Gobind Kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD