Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

गिरीश शर्मा को आजीवन नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करेगा एमडीके इंटरनेशल स्कूल : गोबिंद कांडा

सफल किडनी प्रत्यारोपण के बाद सिरसा पहुंचा जयपुर का एक दिन का पुलिस कमीश्रर

गिरीश शर्मा को आजीवन नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करेगा एमडीके इंटरनेशल स्कूल : गोबिंद कांडा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिरसा , 06 Nov 2015

Last updated on: Nov 06, 2015, 00:00 IST

शहर के नोहरिया बाजार की गली कांडा वाली के निवासी जगदीश शर्मा के 10 वर्षीय पुत्र गिरीश शर्मा के सफल गुर्दा प्रत्यारोपण होने के पश्चात शर्मा परिवार गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल से सिरसा स्थित अपने निवास पर पहुंचे। शुक्रवार को उन्होंने पत्रकारों से रु-ब-रु होते हुए कहा कि उनका बेटा काफी समय से बीमार था और उसकी दोनो किडनियां खराब हो चुकी थी। जिसका एकमात्र इलाज किडनी ट्रांसप्लांटेशन था। लेकिन वह एक गरीब ब्राह्मण है जो रेहड़ी लगाकर अपना जीवन यापन करता है। शर्मा ने बताया कि किडनी ट्रांसप्लांट काफी महंगा इलाज है और वो उसको करवाने में असमर्थ था। उन्होंने बताया कि बेटे के इलाज के लिए उसके पास जो कुछ भी जमा पूंजी और जेवर थे उसका सब कुछ गिरीश के प्राथमिक इलाज में ही खर्च हो गया। वें सभी तरफ ना उम्मीद हो चुके थे। परंतु उसक वक्त बच्चे की इच्छा को ध्यान में रखते हुए एक एनजीओ ने उसे राजस्थान में जयपुर का एक दिन का पुलिस कमीश्रर भी बनवाने में मदद की। परंतु बेहद महंगा इलाज होने के कारण वे गिरीश किडनी ट्रांसप्लांट करवाने में असमर्थ थे। 

इसके पश्चात उनके परिवार ने प्रदेश में अनेक जगह संपर्क साधकर और विभिन्न माध्यमों से लोगों से सहयोग की अपील की परंतु चार माह में केवलमात्र 30 हजार रुपए की सहायता राशि ही प्राप्त हो पाई। इस दु:ख की घडी में उनकी फरीयाद मीडिया ने लोगों तक पहुंचाई और पत्रकारों के सहयोग के कारण ही यह बात पूर्व गृह राज्यमंत्री गोपाल गोयल कांडा तक पहुंची और उन्होंने गिरीश के किडनी ट्रांसप्लांटेशन का सारा खर्चा स्वयं अपने निजी कोष से वहन करने का आश्वासन दिया और उन्हें गुडग़ांव बुलाया। जहां अनेक सुपरस्पैशलिस्ट चिकित्सकों को चैक करवाने के बाद गोपाल कांडा गुडग़ांव के मेदांता अस्पताल में गिरीश का इलाज शुरु करवाया और 21 अक्तुबर को गिरीश की माता बबली शर्मा ने अपनी एक किडनी गिरीश को दी। जिसका डॉक्टरों ने सफल प्रत्यारोपण किया और स्वस्थ होने पर गिरीश को 5 नवम्बर को अस्पताल से छुट्टी दे दी। 

जगदीश शर्मा ने कहा कि वह और उनका परिवार सदैव मीडिया और गोपाल गोयल कांडा द्वारा दिए गए सहयोग के लिए उनका आभारी रहेगा। मीडिया के सहयोग के कारण ही 13 लाख रुपए से अधिक की आर्थिक मदद से गिरीश को नया जीवन मिल पाया है। उन्होंने कहा कि इलाज का सारा खर्चा गोपाल गोयल कांडा ने ही वहन किया। जगदीश शर्मा ने आगे बताया कि डॉक्टरों ने गिरीश का एक माह बाद स्कूल भेजने की अनुमति प्रदान कर दी है। वहीं गिरीश की माता बबली शर्मा ने भी कांडा परिवार का आभार जताया और मीडिया द्वारा किए गए सहयोग के लिए मीडियाकर्मियों का धन्यवाद किया।शर्मा परिवार के सिरसा पहुंचने पर गोबिंद कांडा ने शुक्रवार को उनसे मुलाकात की और गिरीश का कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर मीडिया से रू-ब-रू होते हुए गोबिंद कांडा ने कहा कि उनका परिवार सदैव गिरीश को हर प्रकार की सहायता प्रदान करने को तत्पर रहेगा। उन्होंने कहा कि अगले शैक्षणीक शैसन से गिरीश को एमडीके इंटरनेशनल स्कूल में नि:शुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। ताकी उच्च शिक्षा प्राप्त कर गिरीश अपना आईपीएस अधिकारी बनने का सपना साकार कर सके।

 

Tags: Gobind Kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD