Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मुख्यमंत्री के दौरे ने किया लोगों को निराश : गोबिंद कांडा

गोबिंद कांडा
गोबिंद कांडा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

सिरसा , 04 Aug 2014

Last updated on: Aug 04, 2014, 00:00 IST

हरियाणा लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जिले में कोई नए प्रोजेक्ट आरंभ न करके व पूर्व घोषित योजनाओं को अमली जामा पहनाने की दिशा में कोई कार्रवाही न करके सिरसावासियों को निराश किया है। प्रैस को जारी विज्ञप्ति में कांडा ने कहा कि भाई गोपाल के प्रयासों से पंजुआना पेयजल का शिलान्यास 2011 में हुआ था। क्योंकि भाई गोपाल कांडा ने सिरसा की जनता से वायदा किया था कि वें शहरवासियों को आर.ओ की तर्ज पर नहरी पेयजल उपलब्ध करवाएंगे। पंरतु कई लोगों की विकास विरोधी नीतियों के कारण करोड़ों रुपए की इस परियोजना के निर्माण में विलम्ब होता रहा। कांडा ने कहा कि सिरसा की जनता को उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री आज सिरसा को कोई बड़ी सौगात देकर जाएंगे, परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ। 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सिरसा शहर के विकास के लिए नवम्बर 2013 में 5 करोड़ रुपए की राशि मंजूर की थी जो अभी तक जारी नहीं हुई। इसी प्रकार सिरसा विधानसभा क्षेत्र के 31 गांवों के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि जारी नहीं की गई। कांडा ने कहा कि जुलाई 2013 में अनाज मंडी में हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री हुड्डा ने सिरसा की सभी सड़कों को बनाने की व सभी ढ़ाणियों को 24 घंटे वाली विद्युत वाली लाईन से जोडऩे की घोषणा की थी। परंतु सिरसा की जनता को यहां भी निराशा ही हाथ लगी। 

 

Tags: gobind kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD