Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

स्वार्थ की राजनीति करने वाले नहीं कर सकते लोकहित : गोबिंद कांडा

गोबिंद कांडा व लखराम कांडा का फूल माला पहनाकर स्वागत करते डबवालीवासी।
गोबिंद कांडा व लखराम कांडा का फूल माला पहनाकर स्वागत करते डबवालीवासी।
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

डबवाली , 20 Sep 2014

Last updated on: Sep 20, 2014, 00:00 IST

क्षेत्र को अपनी जागीर समझने वाले लोगों ने यहां के विकास के लिए कुछ नहीं किया और बेरोजगार युवाओं को नशे की गर्त में धकेला है। यह बात हरियाणा लोकहित पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गोबिंद कांडा अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही। कांडा ने कहा कि डबवाली के लोगों ने जिन्हें सदैव यहां से विजयी बनाकर भेजा। उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए कुछ नहीं किया। सभी सरकारों ने जातिवाद, क्षेत्रवाद, परिवारवाद व अवसरवाद से सत्ता हासिल की और जनहित को भूलाकर अपनी जेबें भरने का काम किया। कांडा ने कहा कि इस तरह की स्वार्थ की राजनीति करने वाले लोग कभी लोकहित की बात सोच नहीं सकते। गोबिंद कांडा ने कहा कि यह क्षेत्र के शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सेवाएं, रोजगार सहित सभी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां पर किसी भी सरकार ने कोई बड़ा उद्योग नहीं लगाया। जिस कारण इस सीमावर्ती इलाके के युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं और कुछ लोगों के संरक्षण में यहां पर नशे का अवैध कारोबार कैंसर की तरह से फैल रहा है और युवा वर्ग को अपनी चपेट में ले रहा है। जिस कारण देश का उज्ज्वल भविष्य अंधकार में डूब रहा है। 

गोबिंद कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर प्रदेश में तीन टैक्स फ्री औद्योगिक ज़ोन स्थापित किए जाएंगे। जहां स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार प्रदान किया जाएगा। कांडा ने कहा कि खनन माफिया को समाप्त कर खनन कार्य 21-21 युवाओं की सोसायटियां बनाकर उन्हें 5-5 एकड़ का क्षेत्र सौंपा जाएगा। जिससे प्रदेश के लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा और प्रदेश के राजस्व में वृद्धि होगी। कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर डबवाली से हांसी तक राष्ट्रीय राजमार्ग को चौड़ा करने का कार्य तीव्रता से करवाया जाएगा। कांडा ने कहा कि हलोपा की सरकार आने पर ट्यूबवैलों को नि:शुल्क बिजली प्रदान की जाएगी और ढाणियों की बिजली सप्लाई 24 घंटे वाली विद्युत लाईन से जोड़ी जाएगी।

इस अवसर पर लोकहित स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन के संयोजक लखराम कांडा ने कहा कि युवाओं की नेतृत्व क्षमता को बढ़ाने के लिए हलोपा सरकार बनने पर प्रदेश के विश्वविद्यालयों में छात्र संघो के चुनाव करवाए जाएंगे और राजनीति में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस जनसभा में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, उपस्थितजनों ने हलोपा जिंदाबाद के नारों से आकाश गूंजा दिया। इस अवसर पर गुरजीत सिंह कौढ़ा, निर्मल सिंह मलड़ी, रणजीत कम्बोज, बलदेव सिंह सिधु, मलकीत सिंह सिधु, यादविंद्र सिंह, हरबंस सिंह, कुलविंद्र सिंह, जगदेव सिंह मटदादू, बलदेव सिंह बराड़, अमरजीत सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Tags: gobind kanda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD