Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

डेंगू से पीडि़त किसी भी मरीज को खून की कमी नहीं आने देंगे इनेलो कार्यकर्तां - अशोक अरोड़ा

जितनी भी जरूरत होगी इनैलो कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान- जसविंदर संधू

डेंगू से पीडि़त किसी भी मरीज को खून की कमी नहीं आने देंगे इनेलो कार्यकर्तां - अशोक अरोड़ा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र , 24 Sep 2015

Last updated on: Sep 24, 2015, 00:00 IST

जननायक ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में युवा इनेलो द्वारा पंजाबी धर्मशाला कुरुक्षेत्र में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने रक्तदान करके किया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पिहोवा के विधायक व पूर्व कृषि मंत्री जसविंद्र सिंह संधू भी उपस्थित थे। अशोक अरोड़ा तथा जसविंद्र सिंह संधू ने कहा कि ताऊ देवीलाल के जन्मदिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष कार्यकर्ता पौधारोपण, रक्तदान शिविर, मरीजों में फल वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित करते हैं और जननायक के जन्मदिन को तीज त्यौहार की तरह मनाते हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि इस बार हरियाण में डेंगू का भारी प्रकोप है, इसलिए रक्तदान शिविर का विशेष महत्व है, क्योंकि डेंगू से पीडि़त मरीज को रक्त की आवश्यकता पड़ती है। हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री ने भी डेंगू के प्रकोप के कारण रक्तदाताओं से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने की अपील की है। अनिल विज की अपील पर भाजपा कार्यकर्ता तो पता नहीं रक्तदान करेंगे या नहीं, लेकिन इनैलो के कार्यकर्ता डेंगू के किसी भी पीडि़त को रक्त की कमी के कारण मरने नहीं देंगे और जितनी भी जरूरत पड़ेगी, रक्त उपलब्ध करवाएंगे। इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि नेत्रदान करने में इनेलो कार्यकर्ताओं ने विश्व रिकार्ड बनाकर गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाया है। पार्टी कार्यकर्ता राजनीति करने के साथ साथ सामाजिक गतिविधियों में भी बढ़चढ़ कर भाग लेते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद की सेवा करना ही ताऊ देवीलाल को सच्ची श्रद्धांजलि है। श्री अरोड़ा ने कहा कि ताऊ देवी लाल ने हमेशा कमेरे वर्ग की लड़ाई लड़ी, आज देश के लगभग सभी प्रदेशों की सरकारें चौ. देवीलाल द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं का अनुसरण कर रही हैं। 

इस शिविर के आयोजक तथा युवा इनेलो के जिला प्रधान सुनील राणा ने बताया कि ताऊ देवीलाल के 102वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इस शिविर में 102 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।  शिविर जिला रैडक्रास सोसायटी की सहायता से आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि25 सितंबर  को एलएनजेपी अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे और उससे पहले प्रात: आठ बजे पैनोरमा के पास ताऊ देवीलाल चौक पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा तथा पिहोवा के विधायक जसविंद्र सिंह संधू की अध्यक्षता में जिला भर के कार्यकर्ता जननायक चौ देवीलाल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि देकर अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इस रक्तदान शिविर में जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुलतानी, युवा इनेलो के जिला प्रधान सुनील राणा, वरिष्ठ उप प्रधान जोगध्यान, रामकरण काला, युवा इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जखवाला, प्रदेश सचिव सुलतान ब्राह्मण माजरा, राजू नरेंद्र चौहान, राजू रामगढ़, इनसो के राष्ट्रीय महासचिव जसविंद्र खैरा, लखविंद्र पाल सिंह ग्रेवाल, राजू त्यौडा़, लोकेश शर्मा, रजत दूहन, शैलेंद्र आलमपुर, रवि खेड़ी सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Tags: Ashok Arora , Jaswinder Singh Sandhu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD