Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

18 अगस्त का हरियाणा बंद होगा ऐतिहासिक, सरकार की हिल जाएंगी चुल्हें : अभय चौटाला

इनेलो ने दलित और पिछड़े वर्ग को दी सत्ता में भागीदारी : नरेन्द्र प्रजापत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुरुक्षेत्र/कैथल , 08 Aug 2018

Last updated on: Aug 08, 2018, 00:00 IST

नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने की मांग को लेकर इनेलो-बसपा गठबंधन द्वारा 18 अगस्त को किया जाने वाला हरियाणा बंद ऐतिहासिक होगा और इससे सरकार की चूले हिल जांएगी। नेता प्रतिपक्ष आज कुरुक्षेत्र/कैथल में गठबंधन की जिला स्तरीय बैठकों को संबोधित कर रहे थे। इनेलो नेता ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर किसान, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के सारे कर्जे माफ किए जाएंगे। गरीब कन्या की शादी पर 5 लाख रुपए कन्यादान दिया जाएगा, हर घर से एक व्यक्ति को रोजगार दिया जाएगा और जो युवा रोजगार से वंचित रह जाएगा, उसे 15 हजार रुपए महिना बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। बिजली का रेट 5 रुपए प्रति यूनिट किया जाएगा और जो लोग ईमानदारी से बिल भरते हैं, उनके मीटर सरकार ने बाहर लगा रखे हैं। इन मीटरों को उखाडकर जोहड़ में डाल दिया जाएगा तथा बिजली चोरी करने वाले बड़े-बड़े व्यापारियों के मीटर बाहर लगाए जाएंगे।बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि इनेलो ने एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने और दादूपुर-नलवी नहर परियोजना को दौबारा से लागू करने तथा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करवाने  के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है और अब इन्हीं मुद्दों को लेकर 18 अगस्त को हरियाणा बंद का आहवान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से हर वर्ग दु:खी है। किसानों की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भी नही खरीदी जा रही। 

अरोड़ा ने कहा कि चार वर्ष के भाजपा के राज में हालात बद से बदतर हो गए हैं। ठेका प्रथा लागू करके कर्मचारियों को शोषण किया जा रहा है। हरियाणा में 6 वर्ष की बच्चियों  से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे हैं।बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र प्रजापत ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने जात-पात व धर्म के नाम पर आपसी भाईचारा खराब किया है। 35 बिरादरी का नारा देकर लोगों को लड़वाया। उन्होंने कहा कि गठबंधन को पूरे प्रदेश में जनसमर्थन मिल रहा है। प्रजापत ने कहा कि चुनाव नजदीक आते देख भाजपा सरकार को अब ओ बी सी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने व एस टी एस सी कानून को सख्त करने की बात याद आई है। उन्होंने कहा कि चौधर देवीलाल और ओमप्रकाश चौटाला ने दलित व पिछडे वर्ग को सत्ता में भागीदारी दी। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला और बहन मायावती ने कमेरे वर्ग का गठबंधन करके बड़ा ही अच्छा काम किया है। बहन मायावती देश की प्रधानमंत्री बनेगी और चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के नेतृत्व में प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनेगी।बैठकों में क्रमश: इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पिहोवा के विधायक जसविन्द्र सिंह संधु, बसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र प्रजापत, लोकसभा प्रभारी नराता राम, बसपा जिला प्रधान मान सिंह, श्रीमती शशी सैनी, इनेलो जिला प्रधान कुलदीप सिंह मुलतानी, हलका थानेसर प्रधान रणबीर सिंह किरमच, शाहाबाद हलका प्रधान अमनदीप सिंह कम्बोज, लाडवा हलका प्रधान सुरेश सैनी, पिहोवा हलका प्रधान कर्ण सिंह इशहाक, विक्रम चक्रपाणी, रामकरण काला, कैलाश भगत, बुटा सिंह, कंवलपाल करोड़ा, अनिल क्योडक़, रमेश चहल व अमरजीत करसिंधु सहित गठबंधन के अनेक नेताओं ने भी भाग किया और बंद को सफल बनाने का आश्वासन दिया।

 

Tags: Abhay Singh Chautala , Ashok Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD