Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

केवल किसान वर्ग ही नहीं भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है : अशोक अरोड़ा

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jul 2018

Last updated on: Jul 04, 2018, 00:00 IST

इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने केंद्र व प्रदेश की सरकार पर किसान हितैषी होने का ढ़ोंग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ तो प्रधानमंत्री 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की बात करते हैं वहीं किसानों को सरकार द्वारा तय लागत मूल्य भी नहीं दे रही। उन्होंन कहा कि किसानों को लागत मूल्य पर 50 फीसदी समर्थन मूल्य देना तो दूर की बात है उन्हें धान की फसल पर स्वयं द्वारा आंकलित लागत मूल्य से 1100 रुपए कम देने का काम किया है जो भाजपा के किसान विरोधी चहरे को दिखाता है। अशोक अरोड़ा ने मांग की कि सरकार किसानों को लागत मूल्य पर 50 फीसदी लाभ दे ताकि किसानों को कर्ज का बोझ न उठाना पड़े।इनेलो नेता ने कहा कि राज्य सरकार ने साल 2016-17 में धान पर 2281 रुपए लागत मूल्य देने की सिफारिश की थी। लेकिन भाजपा सरकार ने किसान को मात्र 1470 से 1510 रुपए देने का काम किया जो लागत से लगभग 600 रुपए कम है। इसी तर्ज पर ही साल 2017-18 में राज्य ने धान पर 2860 रुपए लागत मूल्य बताया था पर किसान को केवल 1550 रुपए ही मिला। लगात से 1100 रुपए की पूर्ति किसान कैसे करेगा, भाजपा किसानों को इसका जवाब दें। उन्होंने यह भी कहा कि यह चौथी बार है जब सरकार धान की खरीद कर रही है लेकिन हर बार सरकार द्वारा तय समर्थन मूल्य पर भी प्रति क्विंटल 200 से 300 रुपए नमी के नाम पर कटौती की गई।अरोड़ा ने यह भी कहा कि साल 2018-19 में किसानों को पर जीएसटी की मार पड़ी है। इस दौरान टै्रक्टर के पुर्जों, कीटनाशकों व खाद पर जीएसटी की वजह से और बिजली व डीजल के दामों में भारी वृद्धि के कारण लागत मूल्य में भारी वृद्धि हुई है। सरकार को चाहिए तो यह था कि वह किसानों का लागत मूल्य ईमानदारी से तय करते हुए उस पर 50 फीसदी लाभ देकर 4500 रुपए प्रति क्विंटल धान का रेट तय करती लेकिन किसानों का शोषण की मानसिकता वाली भाजपा ने केवल 200 रुपए समर्थन मूल्य की ही बढ़ोतरी की है जो सरकार के लिए शर्म की बात है। इनेलो प्रदेश सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा करती है।

इनेलो नेता ने यह भी कहा कि पानी की कमी के चलते हरियाणा का अधिकतर हिस्सा डार्क जोन व क्रिटिक्ल जोन में आता है जिसके कारण किसानों के ट्यूबल के बोर काम करना बंद कर गए हैं लेकिन सरकार की किसान विरोधी नीतियों के चलते सरकार डार्कजोन की आड़ में नए बोर की अनुमति नहीं देती। इनेलो मांग करती है कि खट्टर सरकार नए ट्यूबल कनैक्शन और नए बोर लगाने की प्रमिशन किसानों को तुरंत प्रभाव से दे।इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने यह भी कहा कि केवल किसान वर्ग ही नहीं भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है चाहे युवा हो जिसे भाजपा ने रोजगार के नाम पर लूटा, चाहे कर्मचारी वर्ग हो जिसको उसने पंजाब के समान वेतन देने का झूठा वादा किया था। आज प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है और प्रदेश अपराधियों की आरामगाह बना हुआ है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री राहगिरी करते घूम रहे हंै। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि इस सरकार ने चार साल उत्सवों में निकाल दिए और अब गिल्ली-डंडा और सडक़ों पर ठुमकने का काम कर रहे हैं। भाजपा के इन्हीं प्रोपगेंडों की वजह से राज्य 1 लाख 61 हजार का कर्जाई हुआ है। हरियाणा में विकास नाम की कोई चीज नहीं है जो सरकार की हर मोर्चे पर विफलता दर्शाता है।हाईकोर्ट द्वारा हटाए गए कर्मचारियों को बहाल करने की मांग करते हुए अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री को विधानसभा का सत्र बुलाकर हटाए गए कर्मचारियों को पक्का करे। उन्होंने चुनावी सरगर्मी पर राय व्यक्त करते हुए यह भी कहा कि इनेलो चाहती है कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ हों ताकि जनता पर अतिरिक्त भार न पड़े। इसमें धन व समय दोनों की बचत है। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग अगर जल्द ही चुनाव करवाता है तो इनेलो-बसपा गठबंधन हर हाल में तैयार है और अगामी चुनाव कभी भी हों प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनना तय है। पे्रसवार्ता में पूर्व सीपीएस रामपाल माजरा, विधायक जसविंदर संधू, रणबीर गंगवा, वेद नारंग, रामचंद कम्बोज, आरएस चौधरी, बीडी ढालिया व प्रवीण आत्रेय भी मौजूद थे।

 

Tags: Ashok Arora

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD