Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

विधानसभा चुनाव बिहार की उम्मीदों का चुनाव : शाहनवाज हुसैन

 शाहनवाज हुसैन
शाहनवाज हुसैन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटना , 11 Sep 2015

Last updated on: Sep 11, 2015, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने यहां शुक्रवार को एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में शिक्षा का स्तर लालू के शासनकाल से नीतीश के शासनकाल में और गिर गई है। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा का चुनाव बिहार की उम्मीदों का चुनाव है। बिहार सरकार की चर्चित 'मुख्यमंत्री साइकिल योजना' पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, "एक ओर जहां दुनिया मंगलग्रह और रॉकेट की बात कर रही है वहीं मुख्यमंत्री आज भी स्कूली छात्रों को साइकिल देकर विकास का दावा कर रहे हैं।"

हुसैन ने कहा कि आज सरकारी स्कूल में कितने बच्चे जा रहे हैं। क्या आज बिहार के बच्चे कोटा या अन्य स्थानों में शिक्षा ग्रहण करने नहीं जा रहे हैं? उन्होंने कहा, "शिक्षा का स्तर लालू जी के समय में जो था आज हालत उससे भी ज्यादा गिर गई है।"बिहार में गिरती विधि-व्यवस्था की हालत पर चिन्ता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि केवल पटना की हालत को देखकर पूरे बिहार की स्थिति का आकलन नहीं किया जा सकता है। बिहार के कई हिस्सों में लोग आज शाम होते घरों में कैद हो जाते हैं। हुसैन ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि चुनाव के समय बहुत लोगों को बहुत सी चीजें याद आती हैं। भाजपा का चुनावी मुद्दा विकास है। 

 

Tags: Shahnawaz Hussain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD