हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने उम्मीद जताई है कि जिस तरह से देश और प्रदेश की जनता ने जात- पात और वर्ग - सम्प्रदाय से ऊपर उठकर मतदान करते हुए लोकसभा और विधानसभा के चुनावों में देश- प्रदेश की राजनीति की दशा और दिशा बदली थी वैसे ही अब हरियाणा की जनता पंचायत चुनावो में भी मतदान करेगी और पढ़ी लिखी स्थानीय सरकार का चुनाव करेगी। चंडीगढ़ के भाजपा कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद मीडिया से बातचीत में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा की राज्य सरकार चाहती है की लोकतंत्र में अहम् स्थान रखने वाली स्थानीय सरकार यानी पंचायत में ना केवल शिक्षित लोग चुनकर आयें बल्कि ऐसे लोग ही चुनाव लड़ें जिनकी अपराधिक पृष्ठभूमि ना हो. इसी मकसद से विधानसभा में पंचायती कानून में संशोधन किया गया है। यह हरियाणा सरकार का ऐतिहासिक कदम है।
वित्त मंत्री ने कहा की प्रदेश में पंचायती चुनाव का एलान हो गया है और सरकार राज्य में साफ़ सुथरे तरीके से चुनाव करवाने को लेकर प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार ने पंचयत चुनाव को लेकर कानून में जो संशोधन किया है उससे शिक्षित और गैर अपराधिक पृष्ठभूमि के लोग चुनाव में भाग लेंगे जिससे लोक तंत्र और मजबूत होगा और लोगों को एक बेहतरीन पढ़ी लिखी और साफ़ सुथरी छवि की स्थानीय सरकार मिलेगी। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा की भाजपा सरकार ने कानून में सशोधन करके को नई रिवायत की शुरुवात की है उससे पंचायती संस्थाएं ताकतवर बनेगी। उन्होंने कहा की ग्रामीण क्षेत्रों में जब पंचायती राज संस्थाओं में पढ़े लिखे और साफ़ छवि के लोग चुनकर आएंगे तो साशन का सञ्चालन और बेहतरीन और प्रभावी तरीके से होगा. कैप्टन अभिमन्यु ने कहा की पार्टी ने सैधांतिक तौर पर यह फैसला किया है की वह इन चुनावों में सिम्बल पर नहीं लड़ेगी।
कैप्टन अभिमन्यु ने कहा की पार्टी में संगठन सर्वोच्च है और संगठन ने हरियाणा के मंत्रियों को यह जिम्मेदारी दी है की वे हर रोज़ कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुने। कार्यकत्र्ता सरकार की आँख, कान और नाक भी है। इस नए सिस्टम में जहाँ कार्यकत्र्ता अपनी समस्याएं हमारे सामने ला रहे हैं वहीँ सरकारी अधिकारीयों और कर्मचारियों के काम करने के तौर तरीकों से भी हमें अवगत करवा रहे हैं जो की लोकतंत्र में बहुत जरूरी है। कार्यकर्ताओं की फीड बैक और सुझावों से सरकार को अपना कार्य सही तरीके से चलाने में मदद मिलती है।विधानसभा के सत्र पर टिप्पणी करते हुए कहा की जो भी मुद्दे आम जनता और प्रदेश के विकास से जुड़े हैं उनपर सरकार को विपक्षी दलों को साथ लेकर चलने में कोई एतराज नहीं है। सरकार का एकमात्र लक्ष्य प्रदेश का विकास है। वित्त मंत्री ने कहा की वर्तमान सरकार के समय विधानसभा की कार्रवाई के सञ्चालन में परम्पराएं बदली हैं। पूर्व की सरकार के समय में विधानसभा की कार्रवाई के समय विपक्ष को सदन से बाहर निकाल दिया जाता था और विपक्ष को सदन के बाहर बैठकर सदन की समानांतर कार्रवाई चलानी पड़ती थी। अब ऐसा नही हो रहा है। यही असली लोकतंत्र है।कैप्टन अभिमन्यु ने भाजपा कर्यालय में तीन घंटे तक लोगों की समस्याएं सुनी और अधिकतर का मौके पर ही निराकरण किया। इस दौरान प्रदेश भर से आये लोगों ने वित्त मंत्री से मुलाकात की और उन्हें अपनी शिकायतें और सुझाव दिए।