चण्डीगढ़ आर.डब्ल्यू.ए. प्रतिनिधियों ने व्यक्त किए सुविचार, भाजपा ने सभी लोगों का किया चहुंमुखी विकास - कैप्टन अभिमन्यु
Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

आर.डब्ल्यू.ए. प्रतिनिधियों ने व्यक्त किए सुविचार, भाजपा ने सभी लोगों का किया चहुंमुखी विकास - कैप्टन अभिमन्यु

एक ही परिवार को बढ़ावा देने में लगी कांग्रेस - कैप्टन

Listen to this article

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 02 Apr 2019

Last updated on: Apr 02, 2019, 00:00 IST

चण्डीगढ़ की तमाम रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के मन की बात को जानने हेतु भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ द्वारा पंजाब भाजपा कार्यालय सैक्टर 37 में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चण्डीगढ़ भाजपा के चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, भाजपा चण्डीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, सांसद किरण खेर, महासचिव प्रेम कौशिक, पूर्व मेयर अरूण सूद, चुनाव संचालन समिति रामबीर भट्टी, हितेश पुर निर्मल दत्त के साथ संवाद किया। इस कार्यक्रम में सैंकड़ों की तादात में चण्डीगढ़ के विभिन्न सैक्टरों की एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत में कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ भाजपा चण्डीगढ़ द्वारा मैं भी चौकीदार हूँ नुक्कड़ नाटक का सफल मंचल किया गया। नाटक का संचालन प्रकोष्ठ के संयोजक अभिेषक शर्मा उसकी टीम द्वारा किया गया।आज के कार्यक्रम में शामिल हुए सभी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने उक्त सभी वक्ताओं से बातचीत करते हुए अपने-अपने सुविचार व्यक्त किये और पार्टी की विचारणारा के बारे में विस्तार से जाना। इस अवसर पर चुनाव प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने आये हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सदा सभी वर्गों, गरीबों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, युवाओं, वरिष्ठ नागरिक आदि सबके लिए चहुमुखी विकास के कार्य किये हैं। आज गरीब परिवार के पास बैंक खाता, आयुष्मान भारत के तहत 5 लाख तक नि:शुल्क चिकित्सा का अधिकार, आजादी के 70 वर्षों बाद लगभग 15 हजार घरों में बिजली का पहुंचाना, गरीब महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत लाखों महिलाअें को नि:शुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किये गये। किसानों और श्रमिकों के खातों में 6 हजार प्रति वर्ष भिजवाना, महिलाओं और युवाओं के लिए मुद्रा योजना, कौशल विकास योजना, स्टार्टअम, सस्ते दाम पर दवाईयों को देने के लिए जन औषधि केन्द्रों की स्थापना, ह्दय में पडऩे वाले स्टंटों को न्यूनतम मूल्य 28 हजार तय करना, घुटनों के इलाज को 69 प्रतिशत तक कम करना आदि कितने ही काम करके दिखाये हैं।उन्होंने आह्वान किया कि आप यदि ध्यान दें देश में विकास के कार्यों, अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम, अंतर्राष्ट्रीय अर्थ व्यवस्था में 6 स्थान पर आना, सेना के हाथ मजबूत करना, मेड इन इंडिया को बढ़ावा देना और भारत में निर्मित सामान को अन्य देशों में बिक्री के लिए प्रोत्साहित करना, देश में मंहगाई दर को काबू रखना आदि और अनेक प्रकार के साहसिक निर्णय मात्र 5 वर्षों में किये गए जबकि दूसरी और एक पार्टी 70 वर्षों से अपनी सत्ता को चमकाने और एक परिवार को बढ़ावा देने में लगी रही। ये सब उनकी और हमारी नीयत और नीति को दर्शाता है। हमने जो कहा वो करके दिखाया और आगे भी बहुत कुछ करना है। जिस फसल को बोआ है उसको अभी और अधिक बढ़ाना है।

इसलिए निर्णय आप लोगों को करना है। आपको कैसी सरकार चाहिए ईमानदार, कामदार सरकार चाहिए या दूसरी और भ्रष्टाचार और नामदार वाली सरकार।प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन शहर की रीड्ड की हड्डी है जो समय समय पर शहरवासियों की समस्याओं उठाती रहती है। उन्होंने कहा कि शहर के मेडिकल स्टूडेंट के लिए भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ द्वारा 50 सीटों से बढ़ा कर 100 सीटें करवाई गई थी और अब 100 से 150 सीटें करवायें जाने का प्रावधान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में निरंतर 24 घंटे पानी लाने की कवायद जारी है जल्द ही इसके आने पर शहरवासी पानी को 24 घंटे आते हुए देखेंगे, लोग भारतीय जनता पार्टी को याद करेंगे। उन्होंने केन्द्र में मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जो कहा वो करके दिखाया क्योंकि अबकी बार निर्णायक सरकार है। देशहित के लिए जो भी कठोर से कठोर निर्णय लेने पड़े वो मोदी सरकार ने लिए। आतंकियों को उनके ही घर के भीतर जाकर सर्जिकल स्ट्राइक करने का निर्णय मोदी सरकार ने ही लिया। देश में आतंकियों से निपटने और सीमा पर दुश्मन को मुँह तोड़ जवाब देने के लिए निर्णायक मोदी सरकार ने सेना के पराक्रम और उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए उनको खुली छूट प्रदान की। क्योंकि हमारी सरकार जानती है कि हमारी सेना ऐसा कोई काम नहीं करेगी जो देशहित में हो। सांसद किरण खेर ने कहा कि देश की जनता काग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार को अभी भी भूली नहीं है। उन्हीं भ्रष्टाचारियों के सिपहसालार खुद भी और उनके नेतागण भी बेल पर है और कई बेल पाने के लिए लाईन में लगे हैं। परन्तु मोदी सरकार इन भ्रष्टाचारियों से केवल पाई-पाई वसूलेगी बल्कि इनको सजा भी दिलवायेगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल जो कभी एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़े थे आज अपने घरों की सत्ता के गलियारे बचाने के लिए महागठगबंधन बना लिए हैं। उन सभी का एक ही लक्ष्य है कि किसी प्रकार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनने दिया जाये क्योंकि उनको डर है कि इस बार मोदी उनको जेल भिजवा कर रहेगा। परन्तु ऐसे ठगबंधन वाले नेता ये नहीं जानते कि जितना आप मोदी को गाली दोगे देश की जनता चौकीदार को हटाने वाली नहीं है। क्योंकि देश की जनता जानती है कि देश का चौकीदार चौकन्ना है और यह चौकीदार ही घोटालेबाजों, भ्रष्टाचारियों का सफाया करके रहेगा।

 


 

Tags: Captain Abhimanyu , Sanjay Tandon

 

 

related news

 

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD