Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

इंफोकॉम 2015 : डिजिटल समाज, सशक्त व्यापार निर्माण अवसरों की खोज

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 18 Jul 2015

Last updated on: Jul 18, 2015, 00:00 IST

देश को डिजिटल इंडिया में परिवर्तित करने की वर्तमान पहल में सहयोग के मद्देनजर इंफोकॉम 2015 सम्मेलन डिजिटल रूप से सशक्त समाज तथा ज्ञान अर्थव्यवस्था की दिशा में तरीकों को खोजने पर केंद्रित रहा। इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित इंफोकॉम 2015 सम्मेलन का दूसरा दिन डिजिटल फोरम को समर्पित रहा। पहले सत्र का विषय था 'हाऊ विल इंडिया मेक द फ्यूचर बिलियन्स'। इसमें केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) निर्मला सीतारामन ने भी हिस्सा लिया। सत्र का संचालन ब्लूमबर्ग टीवी की कार्यकारी संपादक मिनी मेनन ने किया। लेनेवो इंडिया के अध्यक्ष अमर बाबू ने चर्चा को तकनीकी परिप्रेक्ष्य दिया।'द एनेब्लर्स ऑफ द फ्यूचर एंटरप्राइज' पर अगले सत्र में भविष्य के लिए तैयार उद्योग को गति देने के लिए तकनीक को एक प्रमुख सक्षमकारी के रूप में स्थापित करने के तरीकों का अन्वेषण किया गया।

डिजिटल उद्योग तथा डिजिटल बनने के लिए परिवर्तनकारी यात्रा के लिए आगे के मार्ग को परिभाषित करते हुए 'ट्रान्सफॉर्मेशन थ्रू डिस्रप्शन्स' पर उद्योग जगत के शीर्ष व्यक्तियों ने अपने विचार साझा किए। 'एसएमई द ग्रोथ इंजन फॉर द फ्यूचर' सत्र में 'मेक इन इंडिया' विजन को आगे बढ़ाने में एसएमई की भूमिका को दर्शाते हुए सांसद मीनाक्षी लेखी ने चर्चा में हिस्सा लिया। इसके बाद केन्द्रीय संचार व आईटी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सम्मेलन को संबोधित किया। दूसरे दिन दो-दिवसीय सम्मेलन का सिल्वर ओक इंडिया हैबिटेट सेन्टर में एक विशेष पुरस्कार समारोह इंफोकॉम 2015 वुमेन ऑफ द ईयर एवार्डस के साथ समापन हुआ। 

 

Tags: Ravi Shankar Prasad , Nirmala Sitharaman

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD