Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

निर्मला सीतारमण से मिले तमिलनाडु के सीएम विजय

इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए मांगा फंड

Joseph Vijay, Chandrasekaran Joseph Vijay, Chief Minister of Tamil Nadu, Tamilaga Vettri Kazhagam, TVK, Nirmala Sitharaman, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 12:25 IST

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री विजय ने वित्त मंत्रालय कार्यालय पहुंचकर उनसे शिष्टाचार भेंट की और तमिलनाडु के बुनियादी ढांचे, शिक्षा, परिवहन और उद्योग से जुड़े कई बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए केंद्र से सहयोग मांगा।

बैठक के दौरान सीएम विजय ने कहा कि तमिलनाडु तेजी से विकसित होने वाला राज्य बन रहा है और इस विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार का सहयोग बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से बंदरगाह, हाईवे, रेलवे परियोजनाओं और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए प्राथमिकता के आधार पर फंड जारी करने की मांग की।

मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु की मजबूत शिक्षा व्यवस्था का जिक्र करते हुए राज्य में 'इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल इम्पॉर्टेंस' स्थापित करने की भी मांग रखी। इसके अलावा उन्होंने होसुर, कोयंबटूर और मदुरै जैसे औद्योगिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण शहरों में मेट्रो रेल परियोजनाओं के लिए जरूरी फंड जारी करने का अनुरोध किया, ताकि सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके।

वित्त मंत्री कार्यालय की ओर से भी इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर साझा की गई। पोस्ट में लिखा गया कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। इससे पहले मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की। उस बैठक में भी उन्होंने तमिलनाडु से जुड़े कई संवेदनशील और महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।

सीएम विजय ने प्रधानमंत्री को नीदरलैंड यात्रा के दौरान आनाई मंगालम कॉपर प्लेट्स को वापस भारत लाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह तमिल संस्कृति और इतिहास के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में विजय ने 'तमिल थाई वाझ्थु' यानी तमिलनाडु के राज्य आह्वान गीत का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि परंपरागत रूप से तमिलनाडु में सभी सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत इसी गीत से होती रही है, लेकिन इस साल जनवरी में गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक सर्कुलर के बाद कुछ कार्यक्रमों में पहले राष्ट्रगान गाया जाने लगा।

इस पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि गृह मंत्रालय को स्पष्ट निर्देश दिए जाएं ताकि सरकारी कार्यक्रमों की शुरुआत पहले की तरह 'तमिल थाई वाझ्थु' से ही हो सके। मुख्यमंत्री विजय ने रक्षा क्षेत्र से जुड़े बड़े निवेश की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एएमसीए) डिजाइन एंड डेवलपमेंट सेंटर और सेंटर फॉर एयरबोर्न सिस्टम्स (सीएबीएस) को तमिलनाडु में स्थापित करने को लेकर चर्चा चल रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से इन परियोजनाओं को राज्य में मंजूरी देने का अनुरोध किया। कावेरी नदी पर प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री द्वारा मेकेदातु बांध के भूमि पूजन की घोषणा कावेरी जल विवाद ट्रिब्यूनल और सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि इस घोषणा से तमिलनाडु के किसानों में गहरी चिंता पैदा हुई है। विजय ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि जल शक्ति मंत्रालय और केंद्रीय जल आयोग को निर्देश दिए जाएं कि तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी की सहमति के बिना इस परियोजना को मंजूरी न दी जाए।

 

Tags: Joseph Vijay , Chandrasekaran Joseph Vijay , Chief Minister of Tamil Nadu , Tamilaga Vettri Kazhagam , TVK , Nirmala Sitharaman , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD