Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

ट्राइडेंट लिमिटेड ने टेक्सप्रोसिल एक्सपोर्ट अवॉर्ड्स में ग्लोबल एक्सपोर्ट्स के लिए गोल्ड ट्रॉफी जीती

Nirmala Sitharaman, BJP, Bharatiya Janata Party, Trident Limited, TEXPROCIL Export Award
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

मुंबई , 28 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 15:39 IST

टेक्सटाइल निर्माण में अग्रणी, ट्राइडेंट लिमिटेड को हाल ही में मुंबई में आयोजित कॉटन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल: टेक्सप्रोसिल, एक्सपोर्ट अवार्ड्स 2023–24 में ग्लोबल एक्सपोर्ट्स श्रेणी में गोल्ड ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत के टेक्सटाइल निर्यात क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कार्यकर्म की मुख्य अतिथि माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री, श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रदान किया गया।

इस उपलब्धि पर अपनी  प्रतिक्रिया देते हुए पद्म श्री राजिंदर गुप्ता, चेयरमैन एमेरिटस ट्राइडेंट ग्रुप ने कहा कि ,“हम साल 2023–24 के लिए टेक्सप्रोसिल एक्सपोर्ट अवार्ड्स में ग्लोबल कॉटन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट के लिए गोल्ड ट्रॉफी पाकर बहुत खुश हैं। यह भारत की वैश्विक टेक्सटाइल उपस्थिति को मजबूत करने में कंपनी के योगदान को दर्शाता है। साथ ही यह पहचान क्वालिटी, इनोवेशन और सस्टेनेबिलिटी के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है। 

उन्होंने कहा कि भारत का टेक्सटाइल उद्योग वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है और विकसित भारत के विजन को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।“ उल्लेखनीय है कि ट्राइडेंट लिमिटेड वर्ष 2005 से अब तक निर्यात प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में 30 से अधिक पुरस्कार प्राप्त कर चुकी है। 

कंपनी को लगातार 19वें वर्ष  टेक्सप्रोसिल  द्वारा सम्मानित किया गया है, जो उसके शानदार एक्सपोर्ट परफॉर्मेंस को दर्शाता है। भारत सरकार द्वारा वर्ष 1954 में स्थापित कॉटन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल : टेक्सप्रोसिल, देश की ऑटोनॉमस नॉन-प्रॉफिट एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल में से एक है और यह ट्रेड फैसिलिटेशन, ग्लोबल मार्केट एक्सेस, पॉलिसी एडवोकेसी और इंडस्ट्री डेवलपमेंट इनिशिएटिव के ज़रिए कॉटन टेक्सटाइल एक्सपोर्ट को सपोर्ट करती है।

ट्राइडेंट लिमिटेड लगातार अपने एकीकृत उत्पादन और निर्यात क्षमताओं के माध्यम से भारत को वैश्विक टेक्सटाइल लीडरशिप की दिशा में मज़बूत कर रहा है।

 

Tags: Nirmala Sitharaman , BJP , Bharatiya Janata Party , Trident Limited , TEXPROCIL Export Award

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD