Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लालू-नीतीश के दल मिले, दिल नहीं : शाहनवाज हुसैन

शाहनवाज हुसैन
शाहनवाज हुसैन
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेगूसराय (बिहार) , 19 Jun 2015

Last updated on: Jun 19, 2015, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने यहां शुक्रवार को कहा कि बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच सिर्फ दलों का तालमेल है, दिल का नहीं। बेगूसराय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, "बिहार में इस समय 'जंगलराज' है और यहां के लोग अब इस जंगलराज में रहने को तैयार नहीं हैं।" उन्होंने कहा कि लालू और नीतीश के मिलाप से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। दलित मतों के लिए यह गठबंधन हुआ है, जिसे जनता समझती है। उन्होंने कहा कि नीतीश पहले खुद को मजबूत नेता कहते थे, लेकिन आज की तारीख में वे मजबूत नहीं, मजबूर नेता हैं। 

'मोदी लहर' के बावजूद भागलपुर से लोकसभा चुनाव में पराजित रहे भाजपा नेता हुसैन ने बिहार से जंगलराज मिटाने का संकल्प दुहराते हुए कहा, "हमें विश्वास है कि बिहार में भाजपा का कमल खिलेगा और नीतीश की पार्टी 'सिंगल डिजिट' पर सिमट जाएगी।" पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, "नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल बना है। उनको लेकर किया जा रहा दुष्प्रचार गलत साबित हुआ है।"भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी द्वारा देश में आपातकाल लागू किए जाने की आशंका व्यक्त किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए हुसैन ने कहा कि जब तक मोदी का शासन है, देश में आपातकाल की स्थिति नहीं आ सकती। 

 

Tags: Shahnawaz Hussain

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD