Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

जम्मू एवं कश्मीर : पाकिस्तान ने दागे गोले, आतंकवादियों ने हथगोले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जम्मू/श्रीनगर , 01 Jun 2015

Last updated on: Jun 01, 2015, 00:00 IST

जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान रेंजर्स ने पिछले 24 घंटों के भीतर अंतर्राष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर तीन बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से होने वाली इस गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच आतंकवादियों ने एक मोबाइल टावर पर हथगोले फेंके, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस से कहा, "पाकिस्तान की सेना ने नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी सेक्टर में हमारी चौकियों पर पिछले 12 घंटों में बिना किसी उकसावे के दो बार गोलीबारी की।"कर्नल मेहता ने कहा कि रविवार रात 12 से 12.30 बजे के बीच हमारी चौकियों पर उन्होंने छोटे हथियारों और रॉकेटों से हमला किया। गोलीबारी आधे घंटे तक जारी रही।उन्होंने बताया कि सुबह छह बजे पाकिस्तानी सैनिकों ने बिना किसी उकसावे के दोबारा गोलीबारी शुरू कर दी। इस बार उनकी ओर से 10 मिनट तक गोलीबारी होती रही। भारत की ओर से हालांकि कृष्णा घाटी सेक्टर में पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन करने पर कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की गई।

संघर्ष विराम उल्लंघन की तीसरी घटना अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कठुआ जिले के हीरानगर सेक्टर में हुई। यहां पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल जवान ए.के. राभा को अस्पताल भेजा गया है। अधिकारी ने यहां पर आईएएनएस को बताया कि बीएसएफ ने भी पाकिस्तान की गोलीबारी का जवाब दिया।पाकिस्तान की तरफ से यह हरकत उस समय हुई है, जब विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को ही कहा था कि अगर सीमा पर बमबारी होगी तो रक्षा मंत्री चुप नहीं बैठेंगे।वहीं राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में आतंकवादियों ने सोमवार को एक मोबाइल टावर पर हथगोले से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि इस हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "बंदूकधारियों ने एक मोबाइल टावर पर हथगोला फेंक दिया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।"घायल व्यक्ति की पहचान इम्तियाज अहमद अहंगर के रूप में हुई है। वह टावर मालिक का भाई है और श्रीनगर स्थित हबकदल इलाके के गदूदबाग का निवासी है। पिछले सप्ताह उत्तरी कश्मीर में मोबाइल फोन उद्योग से जुड़े दो नागरिकों की हत्या कर दी गई थी। इससे सोपोर शहर के कई हिस्सों और उसके आसपास के इलाकों में मोबाइल सेवाएं बाधित हो गई थीं। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन 'लश्कर-ए-इस्लाम' ने ली है और सेवा प्रदाताओं को कश्मीर में अपनी सेवाएं बंद करने की धमकी दी है। 

आतंकवादियों द्वारा टावर पर हमले की घटना बाद सार्वजनिक क्षेत्र की मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल के सभी पांच फ्रेंचाइजी आउटलेट्स में कामकाज बंद कर दिया गया है। जिसके कारण राज्य में प्रीपेड उपभोक्ताओं को रिचार्ज न मिलने के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।राज्य के बारामुला और कुपवाड़ा जिलों में जिन जगहों पर मोबाइल के टावर लगे हैं उनके मालिकों ने भी कंपनियों को उन मोबाइल टावरों से परिचालन बंद करने के लिए कहा है। इस कारण इन जिलों में ज्यादातर मोबाइल फोन ने काम करना बंद कर दिया है।पुलिस ने पिछले माह सोपोर में एक मोबाइल फोन टावर के शीर्ष पर लगा एक उच्च तकनीक का संचार उपकरण बरामद किया था। बताया जाता है कि इस उपकरण का इस्तेमाल आतंकवादी संगठन अपने संचार में सुधार लाने के लिए करते हैं। 

 

Tags: CRIME NEWS INDIA

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD