Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

रांची में अवैध आर्म्स की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

बड़ी मात्रा में हथियारों के साथ पांच गिरफ्तार

Crime News India, Police, Crime News, Ranchi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

रांची , 11 Jan 2026

Last updated on: Jan 12, 2026, 16:58 IST

रांची पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी और आपूर्ति के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर शहर के हिन्दपीढ़ी, पुंदाग, सदर और सुखदेवनगर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार करते हुए भारी मात्रा में अवैध हथियार और कुल 110 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

पुलिस के अनुसार, 10 जनवरी की रात करीब 10 बजे एसएसपी को सूचना मिली थी कि हिन्दपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद लेन रोड में कुछ अपराधकर्मी अवैध हथियारों की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना के आलोक में पुलिस अधीक्षक नगर, रांची के नियंत्रण में पुलिस उपाधीक्षक कोतवाली एवं सदर के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी टीम गठित की गई। 

रात करीब 11:20 बजे टीम बड़ी मस्जिद लेन रोड पहुंची। पुलिस को अपनी ओर आता देख एक व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम मोहम्मद कबीर उर्फ बबलू उर्फ बोना बताया। 

तलाशी के दौरान उसके पास से एक 9 एमएम पिस्टल, दो मैगजीन और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में मोहम्मद कबीर ने खुलासा किया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बिहार के कैमूर और मुंगेर जिलों से अवैध हथियार मंगाकर रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में अपराधियों को बेचता है। 

उसके बयान के आधार पर पुलिस ने अलग–अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें शाहनवाज आलम (नामकुम), मोहम्मद सैफ उर्फ शेरा (सदर), अनुज ठाकुर (सुखदेवनगर) और अंकित कुमार (कैमूर, बिहार) शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक फैक्ट्री मेड पिस्टल, तीन देशी कट्टे, एक छह चक्रिय देशी रिवॉल्वर और विभिन्न कैलिबर के कुल 110 जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से हथियारों की तस्करी और अवैध बिक्री के धंधे में संलिप्त हैं।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी मोहम्मद कबीर उर्फ बोना के खिलाफ पहले से भी हिन्दपीढ़ी और डेलीमार्केट थाना में आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Tags: Crime News India , Police , Crime News , Ranchi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD