Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें बरिंदर कुमार गोयल द्वारा समराला के गांव पूनियां में 1.10 करोड़ रुपये की लागत वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का उद्घाटन हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल

 

महिपालपुर में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Crime News India
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 22 Mar 2026

Last updated on: Mar 22, 2026, 14:37 IST

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली की एएटीएस टीम ने महिपालपुर इलाके में चल रहे एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी और कालाबाजारी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों, कृष्ण, दिनेश साहू और मिथिलेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आवश्यक वस्तुओं के अवैध व्यापार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएटीएस की एक विशेष टीम को महिपालपुर स्थित के-845 में एलपीजी सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी की गुप्त सूचना मिली थी।

इस सूचना के आधार पर 21 मार्च को टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा और तीनों आरोपियों को रंगेहाथों पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 70 घरेलू और 4 कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर बरामद किए। इसके अलावा, एक इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, दो हैंगिंग तौल मशीनें और गैस रिफिलिंग में इस्तेमाल होने वाला धातु का पाइप भी बरामद हुआ।

मौके पर मौजूद आरोपी सिलेंडरों के भंडारण और व्यापार के लिए कोई वैध लाइसेंस या अनुमति पत्र पेश नहीं कर सके। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे पिछले तीन वर्षों से अवैध रूप से एलपीजी सिलेंडरों की खरीद-फरोख्त कर रहे थे। वे सिलेंडरों को बिना बिल के स्थानीय लोगों को बेचते थे और अधिक मुनाफा कमाने के लिए भरे हुए सिलेंडरों से गैस निकालकर खाली सिलेंडरों में भरते थे।

इस काम के लिए वे धातु के पाइपों का इस्तेमाल करते थे और सिलेंडरों के परिवहन के लिए टाटा ऐस गोल्ड गाड़ी का उपयोग करते थे। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी मूल रूप से बिहार के बांका जिले के निवासी हैं और पिछले 20-25 वर्षों से दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने महिपालपुर में एक जगह किराए पर लेकर इसे अवैध गैस गोदाम के रूप में इस्तेमाल कर रखा था।

इस संबंध में थाना वसंत कुंज नॉर्थ में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, जिससे पता चल सके कि ये लोग कहां-कहां एलपीजी सप्लाई करते हैं।

 

Tags: Crime News India

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD