Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

राज्य के किसानों को धान की बिज़ाई के लिए 15 जून से 8 घंटे निर्विघ्न बिज़ली आपूर्ति करवाई जायेगी - तोता सिंह

राज्य में यूरिया और डी ए पी की कोई कमी नही

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 19 May 2015

Last updated on: May 19, 2015, 00:00 IST

पंजाब कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह द्वारा आज चंडीगढ़ में विभाग के उच्च अधिकारियों और जिलों के मुख्य कृषि अधिकारियों के साथ राज्य में लगाई जाने वाली खरीफ की फसलों के लिए आगामी प्रबंधों का जायज़ा लिया और उच्च अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के किसानों को बिज़ली की आपूर्ति के लिए उचित और आवश्यक प्रयास करने तथा खादों के वितरण को सुचारू ढंग से करना विश्वसनीय बनायें।मंत्री ने बताया कि राज्य में 70 प्रतिशत से अधिक यूरिया और 60 प्रतिशत से अधिक डी ए पी खाद उपलब्ध है और राज्य के किसानों को खाद और यूरिया की किसी भी प्रकार की कमी नही आने दी जायेगी। धान की बिज़ाई 15 जून से आरंभ हो रही है और किसानों को विभिन्न चरणों में प्रयोग की जाने वाली खाद और डी ए पी उनको जरूरत अनुसार बिना किसी भेदभाव के वितरण करने और किसानों को खादों के प्रयो संबंधी जागरूक करें। उन्होंने बताया कि राज्य में धान, मक्की और कपास के प्रमाणित बीज़ उपलब्ध हैं और किसान अपनी मिट्टी में आवश्यक तत् वों संबंधी परीक्षण करवाने के पश्चात ही आगामी फसल बीज़े। उन्होंने पंजाब राज्य पॉवर कार्पोरेशन लिमिटड के उच्च अधिकारियों को 10 जून से गांवों के किसानों को निर्विघ्र बिज़ली की आपूर्ति करवाने के लिए कहा यदि बिज़ली आपूर्ति के समय में किसी भी प्रकार का परिवर्तन संबंधी सूचना पहले गांवों के सरपंचों, संबंधित जिलों के कृषि अधिकारियों और किसान कॉल सैंटरों पर दें ताकि किसानों को इस संबंधी आगामी सूचना प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गत् वर्ष असली विविधता कार्यक्रम फार्म मकैनेाइजेशन और वेल्यू एडीशनल कंपोनेंट स्कीम तहत राज्य के किसानों को 38.10 करोड़ रुपये की 21576 विभिन्न कृषि मशीनरी उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने विभाग के सीनियर अधिकारियों को राज्य में विभिन्न प्रकार के किसानों को जागरूक करने के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करवाने के लिए कहा ताकि किसानों को हर पक्ष से जानकारी उपलब्ध हो सके और उनके साथ किसी भी प्रकार की लूट खसूट ना हो। बैठक में श्री सुरेश कुमार अतिरिक्त मुख्य सचिव कृषि, श्री बलविंदर सिंह सिद्धू आयुक्त कृषि, स. मंगल सिंह संधू निदेशक कृषि, श्री दीपेंद्र सिंह सचिव मंडी बोर्ड के अतिरिक्त प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे। 

 

Tags: TOTA SINGH

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD