Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील

Bhupendra Patel, Chief Minister of Gujarat, BJP Gujarat, Gandhinagar, Gujarat, World Environment Day
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

गांधीनगर , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 15:08 IST

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की रक्षा केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में हरित विकास और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई महत्वपूर्ण पहल की गई हैं।

उन्होंने लोगों से पेड़ लगाने के साथ-साथ उन्हें बड़ा करने, पानी बचाने और पेट्रोल की खपत कम करने का भी आग्रह किया। भूपेंद्र पटेल ने कहा कि पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक को अपने स्तर पर निभानी चाहिए। उन्होंने वृक्षारोपण को केवल एक कार्यक्रम न मानते हुए इसे जनभागीदारी का अभियान बनाने का आह्वान किया।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सोशल मीडिया मंच एक्स पर किए गए अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को माता का दर्जा दिया गया है। पेड़-पौधों, नदियों और पहाड़ों की पूजा हमारी जीवनशैली का हिस्सा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘ग्रीन ग्रोथ’ और ‘मिशन लाइफ’ के विजन को अपनाकर गुजरात नवीकरणीय ऊर्जा, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है।

मुख्यमंत्री ने लोगों से प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने, अधिक पेड़ लगाने, जल संरक्षण करने और प्लास्टिक मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि आज किए गए प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी को हरा-भरा और रहने योग्य बनाए रखेंगे। वहीं, राजकोट में भी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए।

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर लोगों को पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम की आयोजक निशा चावड़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कहा कि राजकोट के अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग पौधे लेने पहुंचे।

उन्होंने बताया कि एक सामाजिक संस्था की ओर से 5 हजार से अधिक फलदार और अन्य प्रजातियों के पौधे नि:शुल्क वितरित किए गए। पौधे प्राप्त करने और उन्हें लगाने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण से जोड़ना था। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गांधीनगर स्थित बीएसएफ कैंपस में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए बड़ी संख्या में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में बीएसएफ के डीआईजी प्रखर त्रिवेदी, अजय सूर्यवंशी और आईपीएस अधिकारी अभिषेक पाठक ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर बीएसएफ के कई वरिष्ठ अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे। बीएसएफ अधिकारियों ने बताया कि विश्व पर्यावरण दिवस के तहत बल द्वारा विभिन्न स्थानों पर कुल 6,750 पौधे लगाए जाएंगे।

अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और हरित आवरण बढ़ाने के प्रति लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने जवानों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।

 

Tags: Bhupendra Patel , Chief Minister of Gujarat , BJP Gujarat , Gandhinagar , Gujarat , World Environment Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD