Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा

बैंकों के निर्धारित लक्ष्यों और परिणामों की समीक्षा की, सी.डी. रेशो में और सुधार करने को कहा

Divya P, Punjab Admin, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 13:30 IST

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. ने आज जिला सलाहकार समिति की विशेष तिमाही समीक्षा बैठक के दौरान सभी बैंकों को कृषि और इससे जुड़े सहायक व्यवसायों के लिए आसान तथा अधिक से अधिक ऋण सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए कहा। जिला प्रशासकीय कम्प्लेक्स में हुई बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बैंकों को निर्देश दिए कि सरकार की कृषि, डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन संबंधी विभिन्न योजनाओं पर ध्यान देते हुए इन योजनाओं के तहत खुले दिल से ऋण प्रदान किए जाएं।

बैठक के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक ऋण योजना की 31 मार्च 2026 को समाप्त हुई तिमाही के निर्धारित लक्ष्यों और परिणामों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि बैंकों को सी.डी. रेशो में और सुधार करने की जरूरत है। उन्होंने स्व-सहायता समूहों के आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के भी निर्देश दिए।

एल.डी.एम. एम.एस. मोती ने सभी सरकारी, सहकारी और गैर-सरकारी बैंकों की कार्यप्रणाली का लेखा-जोखा बैठक में प्रस्तुत करते हुए बताया कि बैंकों ने 31 मार्च 2026 को समाप्त हुई तिमाही के लिए प्राथमिकता वाले क्षेत्र के 16866 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 19553 करोड़ रुपये के ऋण मंजूर किए है और वित्तीय वर्ष 2025-26 के सभी ऋण लक्ष्य पूरे कर लिए गए है। 

कृषि ऋण के 4592 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 4648 करोड़ रुपये के ऋण दिए गए है। मार्च 2026 तक कुल 31124 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए जा चुके है। एल.डी.एम. ने यह भी बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक ऋण योजना का लक्ष्य एस.एल.बी.सी. (पंजाब) से प्राप्त हो गया है, जिसकी सूचना सभी बैंकों को दे दी गई है। उन्होंने बताया कि इस तिमाही में सीडी रेशो 35.04% रही, जो दिसंबर 2025 तिमाही से 1.80 प्रतिशत अंक अधिक है। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने इसमें और सुधार लाने के लिए अधिक से अधिक लाभार्थियों को ऋण देने को कहा।

बैठक में मुख्य कृषि अधिकारी डा. जसविंदर सिंह के अलावा डेयरी, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी विभाग के अधिकारी, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया, चंडीगढ़ से एल.डी.ओ. अलोक रंजन, यूको बैंक जोनल ऑफिस से चीफ मैनेजर आभा जौली, रूडसैट इंस्टीट्यूट जालंधर से डायरेक्टर मनजीत सिंह, डीडीएम नाबार्ड  सविता सिंह और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Divya P , Punjab Admin , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD