Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी

Piyush Goyal, BJP, Bharatiya Janata Party, Tirumala
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

तिरुमला , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 15:13 IST

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उन्होंने तिरुमला की शांत और प्राकृतिक वादियों में पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।

उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति मां, मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना पर आधारित है। पर्यावरण की रक्षा हम सभी का साझा दायित्व है उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मिशन लाइफ’ के विजन का उल्लेख करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह जनभागीदारी का ऐसा अभियान है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ और मजबूत भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पीयूष गोयल ने तिरुपति स्थित भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) मंदिर में दर्शन भी किए। उन्होंने कहा कि वह हर वर्ष की तरह इस बार भी जून के शुरुआती दिनों में अपने जन्मदिन के आसपास भगवान बालाजी का आशीर्वाद लेने तिरुमला पहुंचे हैं। मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा, “भगवान बालाजी हम सभी को राष्ट्र सेवा और देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं।

मैंने प्रार्थना की कि उनकी कृपा मंदिर से जुड़े सभी लोगों, तिरुपति नगर, आंध्र प्रदेश और पूरे भारतवर्ष पर बनी रहे।” उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण करना उनके लिए विशेष और भावनात्मक अनुभव रहा। पीयूष गोयल ने कहा, ''यह मेरे लिए ईश्वरीय आशीर्वाद है कि मुझे तिरुमला बालाजी की पवित्र पहाड़ियों में अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने का अवसर मिला।

मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री के इस अभियान से पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।'' उन्होंने कहा कि देश के बच्चे अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाएंगे और जीवनभर उसकी देखभाल करेंगे, ठीक उसी तरह जैसे वे अपनी मां का सम्मान और संरक्षण करते हैं। केंद्रीय मंत्री ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लेने की अपील की।

 

Tags: Piyush Goyal , BJP , Bharatiya Janata Party , Tirumala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD