Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर

Gautam Gambhir, Sports News, Cricket, Rishabh Pant, New Chandigarh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

न्यू चंडीगढ़ , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 15:16 IST

ऋषभ पंत का बल्ला इन दिनों खामोश चल रहा है। आईपीएल 2026 में भी पंत कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। हालांकि, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पंत को भारतीय टीम में जगह दी गई है। हेड कोच गौतम गंभीर का कहना है कि पंत को उनका खेलने का तरीका बदलने के लिए बिल्कुल भी नहीं कहा गया है।

हालांकि, गंभीर ने कहा कि पंत को मैच की परिस्थितियों को देखकर बल्लेबाजी करने की जरूरत है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए गंभीर ने कहा, "हर खिलाड़ी को जज उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाता है। जहां तक बात ऋषभ पंत की है, तो हम चाहते हैं कि वह वैसा ही खेले जैसा खेलते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि हम चाहते हैं कि पंत अपने खेलने के तरीके को बदलें।

हालांकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में आपको परिस्थितियों के हिसाब से बल्लेबाजी करनी पड़ती है। परिस्थितियों को पढ़ना और समझना बेहद जरूरी है कि उस वक्त टीम को आपसे कैसी बल्लेबाजी की जरूरत है। आपको परिस्थितियों को देखकर ही अपने शॉट्स खेलने होंगे।" हेड कोच ने आगे कहा, "हालांकि, ऐसा नहीं है कि किसी को बोला गया कि आप अपने नेचुरल गेम से हटकर बिल्कुल अलग तरह के खेलो।

टेस्ट क्रिकेट हो या वनडे या फिर टी20, हर फॉर्मेट में रन बनाना और विकेट लेना ही असली मकसद है। उसे आप नहीं हट सकते हैं, वो आप चाहे जैसे भी बनाओ आपकी मर्जी है, लेकिन परिस्थिति को समझना काफी महत्वपूर्ण है।" ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई घरेलू टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा रहे थे, लेकिन उनका प्रदर्शन दोनों ही टेस्ट मुकाबलों में निराशाजनक रहा था।

हालांकि, इंग्लैंड दौरे पर पंत ने दमदार प्रदर्शन किया था, लेकिन चोट के चलते उन्हें बीच सीरीज से ही बाहर होना पड़ा था। पंत के पास अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट में अपनी खोई हुई फॉर्म को हासिल करने का शानदार मौका होगा। पंत अपने टेस्ट करियर का 50वां मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेंगे।

 

Tags: Gautam Gambhir , Sports News , Cricket , Rishabh Pant , New Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD