Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव

Mohan Yadav, Dr Mohan Yadav, BJP Madhya Pradesh, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

भोपाल , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 15:17 IST

मध्य प्रदेश में विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जन जागृति अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत जगह-जगह पौधारोपण भी हो रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने संदेश में कहा कि पेड़-पौधे, नदियां, पर्वत और वन्य जीव हमारे जीवन के आधार हैं।

भारतीय परंपरा ने हमें प्रकृति के साथ रहने का मार्ग दिखाया है। स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं। प्रकृति के अनुकूल जीवन शैली अपनाएं और इसके प्रति लोगों को भी जागरूक करें। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जयप्रकाश जिला चिकित्सालय परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ भी दिलाई।

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा भावी पीढ़ियों के लिए सबसे मूल्यवान उपहार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पर्यावरण संरक्षण, संवर्धन एवं स्वच्छता के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से देश में जन-जागरूकता बढ़ी है, इस दिशा में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

उन्होंने सार्वजनिक स्वच्छता के नियमों का पालन करने, जल एवं ऊर्जा संरक्षण को अपनाने तथा पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली विकसित करने पर भी बल दिया। भाजपा की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष और खजुराहो से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने भी राजधानी के पंचशील नगर मंडल क्षेत्र में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में करोड़ों वृक्ष लगाकर पर्यावरण को लेकर देश में एक नई संस्कृति का विकास प्रधानमंत्री मोदी ने किया है और कार्यकर्ता इस अभियान में लगे हुए हैं।

5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्वभर में मनाया जाता है। वर्ष 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा पर्यावरण संबंधी वैश्विक राजनीतिक एवं सामाजिक चेतना को प्रोत्साहित करने के लिए इस दिवस को मनाने की घोषणा की गई थी। इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस 'इंस्पायर्ड बाय नेचर, फ़ॉर क्लाइमेट, फॉर अवर फ्यूचर' थीम के साथ मनाया जा रहा है।

 

Tags: Mohan Yadav , Dr Mohan Yadav , BJP Madhya Pradesh , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD