Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

एक हफ्ते के भीतर मंडियों से सारा गेहूं उठान नहीं हुआ तो कांग्रेस प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी : डॉ.अशोक तंवर

डॉ.अशोक तंवर
डॉ.अशोक तंवर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 May 2015

Last updated on: May 06, 2015, 00:00 IST

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं सिरसा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर ने कहा है कि प्रदेश सरकार का गेहूं उठान में मदद न करने वाले आढ़तियों के लाइसेंस रद्द करने का फैसला तानाशाही है। सरकार को चाहिए कि वह अधिकारियों और खरीद एजेंसियों को सक्रिय करे ताकि गेहूं की खरीद और उठान समय पर हो सके। यहां जारी एक बयान में डॉ. तंवर ने कहा कि किसान तो मौसम की मार से पहले ही परेशान थे। सरकार ने उन्हें उचित भाव देना तो दूर गिरदावरी के नाम पर भी परेशान करने का काम किया है। मंडियों से गेहूं का उठान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते के भीतर मंडियों से सारा गेहूं नहीं उठान हुआ तो कांग्रेस प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी। 

डॉ. तंवर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसान की मदद की है और आज संकट की घड़ी में कांग्रेस किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार झूठ की बुनियाद पर टिकी हुई है। भाजपा ने पंजाब के समान वेतनमान, बेरोजगारों को भत्ता, स्कूलों में अच्छी शिक्षा और हर वर्ग के लिए झूठे वादे करके सत्ता हथियाई लेकिन वह खजाना खाली होने का रोना रोकर अब पिंड छुड़ाना चाहती है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि जिस ई-दिशा राजीव गांधी सेवा केंद्र, पंचायतों के लिए ब्रॉड बैंड सेवा और अन्य चीजों को अपनी उपलब्धि बताकर भाजपा सरकार अपनी पीठ ठोक रही है, वे सब कांग्रेस के कार्यकाल में हुए निर्णय हैं। 

डॉ. तंवर ने कहा कि सीएम विंडो लोगों के लिए आपसी झगड़ों का केंद्र बनकर रह गया है जबकि इसमें आने वाली सभी शिकायतों पर विशेष कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के गलत निर्णयों के खिलाफ वे संघर्ष करते रहेंगे और इसके लिए जेल भी जाना पड़ा तो उन्हें अफसोस नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में सड़कों का बुरा हाल है, गर्मी का सीजन होने के बावजूद बिजली-पानी का उचित प्रबंध नहीं है। मंडियों में किसान दुखी हैं और बाजार में व्यापारी परेशान हैं। मंदी के भयानक दौर से देश गुजर रहा है और देश के प्रधानमंत्री विदेशी दौरों में व्यस्त हैं। उन्हें चाहिए कि प्रदेश सरकार के गलत फैसलों में हस्तक्षेप करें ताकि आम जनता को दुखी न होना पड़े। एक साल में देश को अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने, गैस सब्सिडी पर टैक्स लगाने, लोगों को समय पर न्याय न देने और गरीब का गला घोंटने का ही काम किया है। पूंजीवादी व्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए मेक इन इंडिया जैसी नीतियां लागू की जा रही हैं और श्रम कानूनों को श्रमेव जयते जैसे कानूनों की आड़ में खत्म किया जा रहा है। भाजपा सरकार के पूंजीवाद और नव उदारवाद के कारण गरीब और पिसता चला जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को 100 करोड़ गरीब भारतीयों के कल्याण की नीतियां बनानी चाहिए न कि अभिजात वर्ग की गोद में बैठकर निर्णय लेने चाहिए। 

 

Tags: Ashok Tanwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD