Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पंचायती चुनावों में झूठे नारे देने वालों का चेहरा होगा उजागर: अशोक तंवर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बोले, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की होगी जीत

अशोक तंवर
अशोक तंवर
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 Dec 2015

Last updated on: Dec 15, 2015, 00:00 IST

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने राज्य में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनावों की घोषणा का स्वागत किया है। इस सिलसिले में डॉ. तंवर ने पंचायती चुनाव की घोषणा होने के उपरांत प्रतिक्रियास्वरूप कहा कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष के शासन के दौरान प्रदेशवासियों के हितों पर कुठाराघात करने वाली भाजपा को इन चुनावों में अब जमीनी हकीकत से सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए देश की श्रेष्ठ पंचायत प्रणाली को खिलवाड़ बनाकर लोकहितों की बलि दे दी और लोगों को गुमराह करने के लिए अलग-अलग तर्क देकर इन्हें टालने का प्रयास किया है। 

डॉ. तंवर ने कहा कि प्रदेश की ग्रामीण जनता के पास अब इन झूठे नारे देने वालों का असली चेहरा उजागर करने का एक बेहतरीन अवसर आया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अब से पूर्व भाजपा सदैव अपने सिंबल पर चुनाव लडऩे की पक्षधर रही है मगर अब अपने खिसकते जनाधार के चलते भाजपा इन चुनावों से पीछे हट रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इन चुनावों में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाकर रखें और वर्ग, क्षेत्र, जाति और धर्म से ऊपर उठकर मतदान करें और एक नए ग्रामीण हरियाणा को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। डॉ. तंवर ने कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के कारण कांग्रेस व कांग्रेसी विचारधारा से संबद्ध उम्मीदवार विजय हासिल करेंगे जो हरियाणा में भाजपा की नीतियों पर करारी चोट होगी। 

उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में नए परिवर्तन की शुरूआत होगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस हमेशा पंचायतीराज संस्थाओं के सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। महात्मा गांधी के ग्राम सुराज से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के पंचायतों को मजबूत बनाने के दृष्टिकोण पर कांग्रेस ने चलकर हमेशा इन्हें मजबूत बनाने का काम किया लेकिन भाजपा ने सरकार बनने के उपरांत ही पंचायतों को कमजोर करने का काम किया। कांग्रेस सरकार के समय पंचायतों को मिली वित्तीय शक्तियों के मामले में भी वर्तमान भाजपा सरकार का रवैया पक्षपातपूर्ण रहा है। 

डॉ. तंवर ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षों के दौरान केंद्र और हरियाणा में भाजपा सरकार बनने के उपरांत गांव और गरीब विरोधी फैसलों का बदला लेने का राज्य की जनता के पास यह एक अच्छा अवसर है। इन चुनावों में भाजपा समर्थक उम्मीदवारों की हार तय है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि इन चुनावों में हरियाणावासी एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के साथ भागीदारी करें और आपसी भाईचारा व सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने चुनाव लडऩे वाले सभी उम्मीदवारों को अपनी शुभकामनाएं दी। 

 

Tags: Ashok Tanwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD