Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अशोक तंवर ने मांगा मंगाला के सरपंच का निलंबन व पुन: मतदान

मंगाला के सरपंच पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

Listen to this article

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 14 May 2019

Last updated on: May 14, 2019, 00:00 IST

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और सिरसा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं चुनाव पर्यवेक्षक को उनके कार्यालय जाकर एक लिखित शिकायत देकर रानियां विधानसभा क्षेत्र के गांव मंगाला के सरपंच को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन के मामले में अविलंब निलंबित करने और गांव में संबंधित बूथों पर पुन: मतदान की मांग की है।जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभजोत सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक को सौंपी अपनी लिखित शिकायत में कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर गांव मंगाला के सरपंच की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें गांव का सरपंच अपने गांव में कुल मतदाताओं की संख्या, बूथ नंबर और कौन से बूथ पर कितने मतदाताओं के वोट भाजपा प्रत्याशी सुनीता दुग्गल के पक्ष में डलने संबंधी खुलासा कर रहा है जो सीधे तौर पर आदर्श आचार संहिता का सरासर उल्लंघन है।डॉ. अशोक तंवर ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मांग की है कि उक्त सरपंच के खिलाफ फौरन नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए उसके पद से निलंबित किया जाए और गांव में पुन: मतदान करवाया जाए। इतना ही नहीं उक्त सरपंच पर भविष्य में सरपंच पद का चुनाव लडऩे पर भी रोक लगाने संबंधी कार्रवाई होनी चाहिए। इसी प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक तंवर ने जिले के गांव पिपली एवं शहर के अनेक बूथों पर भी गड़बड़ी के आरोपों के चलते पुन: मतदान कराए जाने की मांग की। इससे पूर्व अपने आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए डॉ. अशोक तंवर ने भाजपा प्रत्याशी के एसपी पति और भाई पर भी सरपंचों को प्रभावित करने का आरोप जड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इन चुनावों में पूरी तरह से नियमों की धज्जियां उड़ाई हैं और सिरसा में चुनाव अधिकारियों ने पूरी जिम्मेदारी से काम नहीं किया। उन्होंने पूरे मामले की जांच करने और जांच में जो भी दोषी निकले, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की।इस अवसर पर उनके साथ पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामां, कांग्रेस नेता होशियारीलाल शर्मा, ओमप्रकाश केहरवाला, राजकुमार शर्मा, अमित सोनी, बूटा सिंह थिंद, गुरदीप सिंह गिल, रमन सर्राफ, डीसी विर्क, नत्था सिंह आदि अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। 

 

Tags: Ashok Tanwar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD