Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नीतीश को अदालत से झटका, राष्ट्रपति से मिले

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Feb 2015

Last updated on: Feb 11, 2015, 00:00 IST

बिहार में मचे सियासी घमासान ने बुधवार को नया मोड़ ले लिया। पटना उच्च न्यायालय ने राज्यपाल का फैसला होने तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश देकर नीतीश कुमार को जनता दल (युनाइटेड) के विधायक दल का नेता चुने जाने पर अस्थायी रोक लगा दी है। उधर नई दिल्ली में समर्थक 130 विधायकों के साथ नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और उनके सामने अपना पक्ष रखा। अदालत ने नीतीश कुमार को नेता चुने जाने के खिलाफ दायर याचिका पर यह आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी। इस बीच अपना पत्ता खोलते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि असली जद (यू) जीतन राम मांझी चला रहे हैं। भाजपा की प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता विनोद नारायण झा ने बुधवार को कहा कि असली जद (यू) मांझी चला रहे हैं। उन्होंने नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि हॉर्स ट्रेडिंग कर नीतीश विधायकों को दिल्ली ले गए हैं। इधर, विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता नंदकिशोर यादव ने कहा, "नीतीश को दिल्ली का परिणाम दिख रहा है, लेकिन उन्हें बिहार के पड़ोसी राज्य झारखंड का चुनाव परिणाम नहीं दिख रहा है।"इस बीच मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी समर्थक और काराकाट के विधायक राजेश्वर राज की ओर से नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुने जाने को चुनौती देते हुए नौ फरवरी को पटना उच्च न्यायालय में दायर याचिका पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। 

राज के अधिवक्ता एस. बी. के. मंगलम ने बताया कि पटना उच्च न्यायालय ने याचिका की सुनवाई करते हुए कहा कि राज्यपाल के निर्णय के पूर्व यथास्थिति बनाए रखा जाए। न्यायालय ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा सदन के नेता को मान्यता देने पर भी प्रश्न उठाया है। इस मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी। मांझी शुरू से ही विधायक दल के नेता के चुनाव को असंवैधानिक बता रहे थे। सात फरवरी को जद (यू) विधायक दल की बैठक में नीतीश को नया नेता चुना गया था। सोमवार को नीतीश कुमार ने समर्थक विधायकों के साथ राजभवन जाकर समर्थन पत्र सौंपते हुए सरकार बनाने का दावा पेश किया था और कहा था कि यदि 24 घंटे के भीतर फैसला नहीं सुनाया गया तो वे समर्थक विधायकों के साथ दिल्ली रवाना होंगे और राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखेंगे।

राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की ओर से फैसला सामने नहीं आने पर नीतीश सभी समर्थक विधायकों के साथ मंगलवार शाम हवाई जहाज से दिल्ली रवाना हो गए और बुधवार शाम राष्ट्रपति से मुलाकात की। समाजवादी पार्टी सांसद मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में विधायकों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की। मुलाकात के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि हमने सारे सबूत के साथ राष्ट्रपति से मुलाकात की और उनसे इस संबंध में शीघ्र फैसला लेने का निर्देश राज्यपाल को देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि फैसला लेने में देरी से माहौल बिगड़ रहा है और यह भाजपा की चाल है ताकि राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की परिस्थितियां निर्मित हो जाए।प्रतिनिधि मंडल में शामिल लालू प्रसाद ने भी भाजपा की आलोचना की। विधायकों का यह दल जदयू अध्यक्ष शरद यादव के आवास से रवाना हुआ था। नीतीश कुमार के समर्थक 130 विधायकों में जद (यू) के 99, राजद के 24, कांग्रेस के पांच, भाकपा के एक और एक निर्दलीय विधायक शामिल हैं। 

243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में वर्तमान समय में 10 सीट रिक्त है। बहुमत साबित करने के लिए कुल 117 विधायकों की संख्या आवश्यक है। इस्तीफा नहीं देने और सदन में बहुमत साबित करने पर अड़े मुख्यमंत्री मांझी को भाजपा से समर्थन की आस है। भाजपा के पास 87 विधायक हैं और इसके अतिरिक्त तीन निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन मांझी के पक्ष में है। वैसे अब राष्ट्रपति और राज्यपाल के फैसले की प्रतीक्षा है।इधर, मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का कहना है कि राज्यपाल जब कहंेगे विधानसभा में बहुमत साबित कर देंगे। मुख्यमंत्री का पद छोड़ने से इंकार करने वाले मांझी को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के लिए जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने पार्टी से निष्कासित कर दिया। मांझी को रविवार को ही पार्टी विधायकों की बैठक में जद (यू) विधायक दल के नेता पद से बर्खास्त कर दिया गया था। बिहार विधानसभा के अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने विधायक दल के नेता के रूप में नीतीश कुमार के चुने जाने की मान्यता अधिसूचित कर दी है। 

 

Tags: Nitish Kumar , PARNAB MUKHARJI , Pranab Mukherjee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD