Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

पंजाब सरकार द्वारा तीन नए रेलवे ओवर ब्रिजों का निर्माण शीघ्र -शरणजीत ढिल्लों

मलेरकोटला, गोबिन्दगढ़ और पटियाला में बनेगें नए रेलवे ओवर ब्रिज

शरणजीत ढिल्लों
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चण्डीगढ़ , 08 Aug 2013

Last updated on: Aug 08, 2013, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा स्वीकृत किये गये तीन नए रेलवे ओवर ब्रिजों का निर्माण इसी वर्ष अक्तूबर माह में शुरू हो जाएगा और इन तीन पुलों के निर्माण पर लगभग 94.18 करोड़ रूपये खर्च आएगा। इस बात की जानकारी देते हुए पंजाब के लोक निर्माण मंत्री स. शरणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि राज्य के उप मुख्यमंत्री स. सुखबीर सिंह बादल की विकासमुखी पहुंच के कारण पंजाब में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करोड़ों रूपये का निवेश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य के लोगों की सुविधा को मुख्य रखते हुए और यातायात को ओर सुचारू बनाने के लिए बड़े शहरों और शहरों में आवश्यक रेलवे ओवर ब्रिज बनाए जाए की योजना बनाई गई है। जिसके तहत कुल 94.18 करोड़ रूपये की लागत से मलेरकोटला में रायकोट रोड़ पर 34 करोड़ की लागत से, गोबिन्दगढ़ में तीस करोड़ की लागत से और नार्दन बाईपास पटियाला में 30.18 करोड़ की लागत से क्रमश: एक -एक रेलवे ओवर ब्रिज बनाया जायेगा। 

उन्होंने बताया कि इन प्रोजैक्टों की टैण्डरों आदि की प्रारम्भिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और इन पुलों का निर्माण अक्तूबर 2013 में शुरू हो जायेगा। उन्होंने बताया कि इन तीनों पुलों को पूरा करने का समय 18 माह निश्चित किया गया है।ढिल्लों ने बताया कि 34 करोड़ की लागत से कपूरथला में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण आरम्भ हो चुका है, जिसको दिसम्बर 2014 तक पूरा करनेे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 111.80 करोड़ की लागत से पांच रेलवे ओवर ब्रिज गुरने, खन्ना में खन्ना-ललहेड़ी मार्ग पर, मुकेरियां, छाजली में सुनाम- लहरा मार्ग पर ओर साहनेवाल में बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निर्माणाधीन पांच रेलवे ओवर ब्रिजों का 85 से 90 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है और आगामी 6 से 8 महीनों में समूचा कार्य पूरा कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की अकाली भाजपा सरकार शहरी क्षेत्रों में यातायात की बढ़ रही समस्या को हल करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंन आगे कहा कि पंजाब की अकाली भाजपा सरकार द्वारा अपने पिछले कार्यकाल दौरान 564.95 क रोड़ रूपये की लागत से कुल 33 रेलवे ओवर/अंडर ब्रिजों का निर्माण किया जा चुका है। 

 

Tags: Sharanjit Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD