Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप

 

डा.बी.आर.अम्बेदकर छटा विश्व कप कबड्डी -2016:अमरीका की महिला कबड्डी टीम लगातार दूसरी जीत के साथ सेमी फाइनल में

ईरान ने लगाया जीत का चौका , अमरीका और आस्ट्रेलिया की टीमों ने विश्व कप में दर्ज की दूसरी विजय

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बेगोवाल (कपूरथला) , 08 Nov 2016

Last updated on: Nov 08, 2016, 00:00 IST

डा.बी.आर.अम्बेदकर छटे विश्व कप कबड्डी -2016 के  आज छटे दिन के  मुकाबले बेगोवाल के संत बाबा प्रेम सिंह करमसर खालसा कालेज में खेले गए जहाँ महिला वर्ग में अमरीका की टीम ने तंजानिया को 58 -18 से हरा कर लगातार दूसरी जीत के साथ सेमी फाइनल में प्रवेश पाया है। पुरुष वर्ग में पूल 'बी  के खेले गए तीन मैचों में से जहाँ ईरान की टीम ने कीनिया को 64 -35 से हरा कर लगातार चौथी जीत का चौका लगाया वहीं अमरीका और आस्ट्रेलिया की टीमों ने क्रमश अर्जेंटीना को 65 -36 और तंजानिया की टीम को 53 -32 के अंतर से हरा कर दूसरी जीत हासिल की।आज के मैचों दौरान उप मुख्य मंत्री स. सुखबीर सिंह बादल विशेष रूप से आए जिन्होंने दिन के आखिरी और चौथे मैच में तंजानिया और आस्ट्रेलिया की टीमों के साथ परिचय किया। इस से पहले सिंचाई मंत्री स. शरणजीत सिंह ढिल्लों ने दिन के पहले मैच से पूर्व अमरीका और अर्जेंटीना की टीमों के साथ परिचय कर विश्व कप के मैचों की शुरुआत की। विधायक बीबी जगीर कौर ने आज के मैचों की अध्यक्षता की।

पहला मैच

अमरीका ने अर्जेंटीना को 65 -36 के अंतर से हराया

आज दिन के पहले मैच में अमरीका ने अर्जेंटीना को 65 -36 के  अंतर से हरा कर अपने पूल 'बीÓ  में दूसरी जीत दर्ज की। अमरीका की तरफ से रेडर हरकीरत सिंह ने 10 और परमिन्दर सिंह व जतिन्दर पाल ने 9-9 अंक बटोरे जबकि जाफी हरजिन्दर सिंह ने 5 और नवी जौहल ने 4 जफ्फे लगाए। अर्जेंटीना की तरफ से रेडर बरूनो ने 12 और अलेक्जेंडर ने 9 अंक लिए।

दूसरा मैच

ईरान ने कीनिया को 64 -35 से हराया

पूल बी में शिखर पर चल रही ईरान की कबड्डी टीम ने अपना विजयी अभियान जारी रखते हुए कीनिया की टीम को 64 -35 से हरा कर लगातार चौथी जीत दर्ज की। ईरान के रेडरों में से बहमान ने 13, हुसैन ने 10 और पऐमान ने 7 अंक लिए जबकि जाफ लाईन में से सफारी ने 5 और नसार ने 4 जफ्फे लगाए। कीनिया के रेडर बांडेरा ने 13 और मलाबा ने 7 अंक लिए और जाफी मार्क ने 2 जफ्फे लगाए।

तीसरा मैच

महिला वर्ग ; अमरीका ने तंन्जानिया को 58 -18 अंकों के अंतर से हराया

महला वर्ग में पूल 'बी  के मैच में अमरीका की टीम ने तंजानिया को 58 -18 अंकों के अंतर से हरा कर लगातार दूसरी जीत दर्ज कर सेमी फाईनल में प्रवेश पक्का कर लिया। तंजानिया की यह लगातार दूसरी हार थी। अमरीका की टीम की तरफ से रेडर गुरअमृत कौर खालसा ने 8 और ऐलिन ने 7 अंक हासिल किये और जाफी फोबे ने 10 और कैडिस ने 8जफ्फे लगाए। तंजानिया के रेडर हैनिस ने 6 अंक लिए और जाफी सलीमा ने 4 जफ्फे लगाए।


चौथा मैच

आस्ट्रेलिया ने तंजानिया को 53 -32 से हराया

दिन के आखिरी और चौथे मैच में आस्ट्रेलिया की टीम ने तंजानिया को 53 -32 से हराया। आस्ट्रेलिया की अपने तीन मैचों में यह दूसरी जीत है जबकि तंजानिया की लगातार तीसरी हार है। आस्ट्रेलिया टीम की तरफ से रेडर राज कुमार ने 10 अंक लिए जबकि जाफी सुखदीप सिंह और जसवीर कौर ने 7-7 जफ्फे लगाए। तंजानिया की टीम की ओर से बैंजामिन ने 9 अंक बटोरे जबकि जाफी मूसा ने 6 जफ्फे लगाए।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Sharanjit Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD