Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

टिकट के लिए पैसे उगाही का स्पष्टीकरण दें केजरीवाल-चंदुमाजरा, ढिल्लों

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 26 Nov 2016

Last updated on: Nov 26, 2016, 00:00 IST

शिरोमणि अकाली दल ने आम आदमी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को अपने सिपहसालारों दुर्गेश पाठक, संजय सिंह और किशोर झा के जरिए पार्टी टिकट देने के नाम पर पैसे वसूलने के आरोपों पर स्पष्टीकरण देने को कहा है।शनिवार को यहां जारी एक संयुक्त बयान में दल के सांसद और प्रवक्ता प्रेम सिंह चंदुमाजरा और वरिष्ठ नेता शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा है कि केजरीवाल ने पिछले दो दिनों में जिला पठानकोट के भोआ हल्के से विनोद कुमार और जिला मोगा के धर्मकोट हल्के से डॉक्टर रणजोध सिंह सरां के टिकट रद किए हैं।विनोद कुमार का आरोप है कि दुर्गेश पाठक, संजय सिंह और किशोर झा ने पार्टी फंड के नाम पर उन्हें एक करोड़ रुपये देने या 30 लाख रुपये लेकर पारिवारिक कारणों से टिकट छोडऩे को कहा था। हालांकि, सरां ने फिलहाल अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। मगर उनके नजदीकी बताते हैं कि सरां भी ऐसी ही परिस्थितियों से जूझ रहे हैं और जल्द ही इसका खुलासा भी करेंगे।

उन्होंने कहा कि असल में पार्टी की नीयत शुरू से ही शक्की रही है। टिकट पाने वालों की पहली सूची जारी करने के साथ ही केजरीवाल ने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही कहा था कि निर्णय अंतिम नहीं यानि कि टिकट कट सकती है। टिकट काटने की घोषणा के साथ केजरीवाल ने साफ जता दिया था कि फंड नहीं देने वालों के टिकट काटे जा सकते थे और कहा है कि कुछ और भी लोगों को नकारा जा सकता है।दोनों नेताओं ने कहा कि दो उम्मीदवारों के टिकट काटा जाना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि अभी ऐसे कई मामले सामने आने वाले हैं। आम आदमी पार्टी का साफ हुकम है कि पैसे दो या टिकट वापिस करो। दोनों पर आरोप था कि उनके चुनाव प्रचार में ढील थी और पार्टी के पैमानों पर खरा नहीं उतर रहे थे। ठीक ही तो दोनों खरे खरे नोट देने में अस्मर्थ थे अकाली नेताओं ने कहा।

 

Tags: Prem Singh Chandumajra , Sharanjit Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD