Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

बनूड़ नहरी प्रौजेक्ट मुक्कमल होने से सिंचाई प्रबंध और बेहतर होगा - शरनजीत सिंह ढिल्लों

95.50 करोड़ रुपये की आयेगी लागत , प्रौजेक्ट दिसंबर-2016 में होगा संपूर्ण

शरनजीत सिंह ढिल्लों
शरनजीत सिंह ढिल्लों
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ (पंजाब) , 02 Oct 2016

Last updated on: Oct 02, 2016, 00:00 IST

पंजाब सरकार द्वारा प्रगति अधीन बनूड़ नहर सिस्टम के पूरा होने से राज्य में सिंचाई प्रबंध और मज़बूत एवं बेहतर होगा। इस प्रौजेक्ट को दिसंबर-2016 तक पूरा कर लिया जायेगा और जनवरी 2017 से इसके द्वारा 37581 एकड़ क्षेत्र को सिंचाई सुविधांए मिलेंगी जिसका लाभ 60 गांवों के किसानों को होगा। पंजाब के सिंचाई मंत्री स. शरनजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि 95.50 करोड़ के इस प्रौजेक्ट से संबंधित क्षेत्र के 1215 हेक्टयर अतिरिक्त क्षेत्र को पानी की सुविधा मिलेगी जिससे किसानों को फसलों और पशुओं के लिए हरा चारा उगाने आदि के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रौजेक्ट के कार्य जैसे कि गाइड बांधों का निर्माण, बनूड़ नहर का निर्माण, युद्ध स्तर पर चल रहा है और यह समूचे कार्य दिसंबर, 2016 तक पूरे कर दिये जायेंगे। स. ढिल्लों ने बताया कि इस प्रौजेक्ट के निर्माण से 1215 हेक्टयर अतिरिक्त क्षेत्र को पानी की सप्लाई मिलेगी और डेराबस्सी, राजपुरा, बनूड़ व घन्नौर ब्लॉक के लगभग 70 गांवों का सीसीए 14000 से बढ़कर 15215 हेक्टयर हो जायेगा और घग्गर दरिया के नीचे दायें और बांये तरफ लगते गांवों को अतिरिक्क्त सिंचाई सुविधांए प्रदान की जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि इस प्रौजेक्ट से कई अन्य लाभ जैसे कि धरती के नीचे पानी के स्तर को नीचे जाने से बचाना, टेलों तक पानी की सप्लाई, सिंचाई योग्य क्षेत्र में वृद्धि और लोगों को सिंचाई के लिए अतिरिक्त पानी उपलब्ध करवाना आदि भी प्राप्त होंगे। उन्होंने अन्य विवरण देते हुये बताया कि यह प्रौजेक्ट शिरोमणि अकाली दल -भाजपा सरकार की बहुमूल्य प्राप्ति है कि उसने अपने कार्यकाल दौरान यह प्रौजेक्ट पूरा किया है क्योंकि यह पिछले लंबे समय रूकावट की अवस्था में चल रहा था और क्षेत्र के लोगों को अपने बनते हक अनुसार पानी से वंचित रहना पड़ रहा था। 

सिंचाई मंत्री ने आगे बताया कि बनूड़ नहर मौजूदा समय पूरा वर्ष चलने वाला चैनल नही है। यह वर्ष में केवल चार या पांच महीने ही चलता है। उन्होंने बताया कि घग्गर दरिया जो बनूड़ नही को पानी उपलब्ध करवाता है, शिवालिक की पहाडिय़ों से निकलकर हरियाणा राज्य से होता हुआ चंडीगढ़ रोड से उत्तर दिशा की और गांव भांखरपुर में दरिया के निचली तरफ जोकि पटियाला, संगरूर और मानसा जिलों से होकर पुन: हरियाणा राज्य से होता हुआ राजस्थान के टिब्बों में जाकर खत्म हो जाता है। उन्होंने बताया कि घग्गर दरिया से बनूड़ नहर सिस्टम के अतिरिक्त कोई भी अन्य सिंचाई सिस्टम अस्तित्व में नही है और यह छिमाही सिस्टम भी 100 वर्ष से पुराना है। स. ढिल्लों अनुसार यह सिस्टम बनूड़ नहर शामिल है की मेन नहर की लंबाई 37 कि.मी है और इसमें से निकलने वाली नौ माईनरों, तीन सब-माइनरों जिनकी कुल अनुमानित लंबाई 44 कि.मी है। सिंचाई मंत्री ने अन्य जानकारी देते हुये बताया कि बनूड़ नहर घग्गर दरिया से छत्तबीड़ चिडिय़ा घर क े निकट से निकलती है और प्रति वर्ष घग्गर दरिया से कच्चा आरजी बांध बनाकर बनूड़ नहर को परनी दिया जाता था। इस उद्धेश्य के लिए 102 क्यूसिक पानी छोटी नहर (कुऐनट) द्वारा दिया जाता था। उन्होंने बताया कि पहले प्रतिवर्ष कच्चा आरजी बांध अक्टूबर माह दौरान बनाया जाता था और घग्गर दरिया में भारी वर्षा के कारण पानी का बहाव बढ़ जाने के कारण यह बांध जून माह/जुलाई माह दौरान टूट जाता था। उन्होंने बताया कि अब इस समस्या से मुक्ति पा ली गई है और अब यह नहर पूरा वर्ष सिंचाई के लिए प्रयोग की जायेगी। 

 

Tags: Sharanjit Singh Dhillon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD