Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ग्रामसभा की कार्यवाही जल्द न भेजी तो कसेगा शिकंजा, जिलाधीश ने की ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा

मनरेगा के तहत कुल्लू जिला में करीब 1300 कार्य पूरे, बीडीओ को लाइन डिपार्टमेंट्स से समन्वय स्थापित करने के निर्देश

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

कुल्लू , 03 Aug 2013

Last updated on: Aug 03, 2013, 00:00 IST

ग्रामसभा की बैठक की कार्यवाही ब्लॉक मुख्यालय को जल्द न भेजने वाले पंचायत सचिवों पर शिकंजा कसा जाएगा। शनिवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के सम्मेलन कक्ष में विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधीश राकेश कंवर ने यह जानकारी दी।बैठक के दौरान मनरेगा व इसके माध्यम से छह विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, पंचायतीराज विभाग के लंबित कार्यों, निर्मल भारत अभियान और प्रस्तावित डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर योजना पर भी व्यापक चर्चा की गई। राकेश कंवर ने कहा कि कई ग्राम सभाओं में लोगों के समक्ष लिए गए निर्णयों से छेड़छाड़ के आरोप लगते रहे हैं। इस तरह के मामलों को रोकने के लिए अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि ग्राम सभा की कार्यवाही अतिशीघ्र बीडीओ के पास पहुंच जाए। ऐसा न करने वाले सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिलाधीश ने पंचायतघरों के निर्माण या मरम्मत के लिए जारी धनराशि खर्च न करने वाली पंचायतों पर भी शिकंजा कसने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत विभिन्न पंचायतों के पास लगभग 84 लाख की धनराशि पड़ी है। अगर वे तय समयसीमा में धनराशि खर्च नहीं करेंगी तो इसे वापस ले लिया जाएगा। 

कंवर ने बताया कि इस वित्त वर्ष में जिला में मनरेगा के तहत करीब 1300 विकास कार्य पूरे कर लिए गए हैं लेकिन अभी भी इस महत्वाकांक्षी योजना के कार्यान्वयन में और सुधार किया जा सकता है। उन्होंने लाइन डिपार्टमेंट्स से आग्रह किया कि वे अपने अधिक से अधिक कार्यों को मनरेगा के माध्यम से करवाने का प्रयास करें। इससे जहां सभी जॉब कार्डधारकों को सौ दिन का रोजगार सुनिश्चित होगा, वहीं विभागीय योजनाओं को बेहतर तरीके से कार्यान्वित जा सकेगा। उन्होंने सभी बीडीओ को विभागीय अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करने और मनरेगा के सभी प्रावधानों को अक्षरशः लागू करने के निर्देश भी दिए।बैठक में डीआरडीए के परियोजना अधिकारी डा. संजीव धीमान और जिला पंचायत अधिकारी गिरीश शर्मा ने अपने-अपने विभागों से संबंधित मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा पेश किया। इस मौके पर एडीएम विनय सिंह, लाइन डिपार्टमेंट्स के अधिकारी और बीडीओ भी उपस्थित थे। 

 

Tags: dc kullu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD