Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

पालमपुर में बुटेल ने सुनीं जनसमस्याएं

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

धर्मशाला , 27 Jul 2013

Last updated on: Jul 27, 2013, 00:00 IST

विधान सभा अध्यक्ष, श्री बृज बिहारी लाल बुटेल ने शनिवार को पालमपुर निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंिधत विभागों को शीघ्र लोगों की समस्याओं के निदान करने के आदेश देते हुए कहा कि जनहित के कार्यो में देरी एवं कोताही किसी भी स्तर पर बरदास्त नहीं की जायेगी।उन्होंने बताया कि लोगों की समस्याएं सीधे सरकार तथा संबंधित विभाग को प्रेषित हों और इनका समय पर निपटारा हो, इसके लिए राज्य आयुक्त (जन-शिकायत) को नियुक्ति किया गया है। जो सीधे तौर पर या ई-समाधान पोर्टल के माध्यम से प्राप्त लोक शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं समाधान की समीक्षा करेगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने सभी विभागो को समयबद्घ तरीके से जनशिकायतों को निपटाने के आदेश दिए गए हैं। विधान सभा अध्यक्ष ने बताया कि लोगों की समस्याओं का मौके पर निपटारा हो सके, इसके लिए विभिन्न स्थानों पर प्रशासन जनता के द्वार शिविरों का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को घर द्वार पर सेवायें प्रदान करने के उदेश्य से राज्य की प्रत्येक पंचायत में लोकमित्र केन्द्र खोलने के अतिरिक्त नेशनल ऑपटिकल फाईबर नेटवर्क के अन्तर्गत सभी पंचायतों को ब्राड बैन्ड कनैक्टिविटी उपलब्ध करवाई जा रही है, ताकि सूचना प्रौद्योगिकी पर आधारित सेवाओं का विस्तार पंचायत स्तर पर हो सके।  उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनकल्याण कार्यों तथा योजनाओं का लाभ आम आदमी को मिले इसके लिए पूरी ईमानदारी तथा कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करें। इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष करूण शर्मा, उपाध्यक्ष राजेंद्र कौल, डा. मदन, युथ कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद, संतोश कुमार, रमेश मांगी, ऋषि देव, औंकार ठाकुर सहित र्वििभन्न विभागों के अधिकारी तथा गणमान्य लोग मौजूद थे।  

 

Tags: brij behari lal butail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD