सौरभ कालिया वन विहार पालमपुर में राष्ट्रवाद की भावना को जगाने के उद्देश्य से एवं पर्यटन व् रोजगार को पंख लगाने एवम लोगों में प्राकृतिक चेतना जगाने के लिए सांसद शांता कुमार के अथक प्रयासों से ' कारगिल थीम पार्क' जोकि कारगिल युद्ध दृश्य को प्रतिबिम्बित करता हैं और एक्वेरियम' मत्स्यशाला का लोकार्पण सोमवार को सम्पन्न हुआ।इस युद्ध दृश्य को चंडीगढ़ के प्रख्यात नेक चन्द आर्ट गैलरी के शिल्पकार अनुज सैनी ने बहुत मेहनत और लगन से बनाया है, इसमे युद्ध लड़ते सैनिको की 63 कलाकृतियां भारतीय सेना के पराक्रम की जीवन्त दर्शन दर्शा रही है वही प्रकृति के नजदीक 5 अन्य वन्य जीव सम्पदा की कलाकृति जनता को आकर्षित करेगी। एक्वेरियम मत्स्य शाला में 28 किस्म की विभिन्न मछलियां पालमपुर में एक नए अध्याय का सूत्रपात करेंगी। दुर्लभ एलिगेटर, कैट फिश , फ्लावर हॉर्न , पिंक मॉर्फ़ , येलो मॉर्फ़ , येईल प्रजाति की मछलियां 24 विभिन्न मत्स्यशाला में रखी जायेगी । इन दोनों महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के पूरे होने से लगभग 61 लाख रुपये खर्च आये हैं जबकी शेष 10 लाख की धन राशि से सेना द्वारा दिया गया टैंक और वाटर फॉल अगले मार्च तक लोकार्पित कर दिया जाएगा।
पालमपुर में पर्यटन को उभारने और उससे रोजगार के अवसर सृजित करने में यह एक मील पत्थर साबित होंगे ।इस अवसर पर शांता कुमार ने कहा कि कारगिल युद्ध के प्रथम शहीद सौरभ कालिया और परमवीर चक्र विजेता विक्रम बत्रा के निवास के निकट यह कारगिल के सभी शहीदों को श्रद्धांजलि है । युद्ध स्मारक शौर्य के स्मरण का सबसे बड़ा माध्यम है और पालमपुर को भी कारगिल युद्ध मे अपने पराक्रमी सेनानियों ने अमर कर दिया है। भारतीय सेना के पराक्रमी शहीदों को यह सच्ची श्रधांजलि है। उन्होंने बताया कि केंद्र सर्कार के पर्यटन मंत्रालय ने सौरभ वन विहार में पर्यटन सुविधाएँ विकसित करने के लिए 2 करोड़ रूपये की राशि जारी की है जिस का कार्य शीघ्र ही शुरू हो जायेगा।इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक बृज विहारी लाल बुटेल, डीऍफ़ओ पालमपुर बीएस यादव, शहीद सौरभ कालिया के पिता डा नरेंद्र कालिया, पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, मंडल पालमपुर अध्यक्ष संजीव सोनी एवं अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.