Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें तरुणप्रीत सिंह सौंध द्वारा गिद्धइविंडी में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन का उ‌द्घाटन बिजली कर्मचारियों की सुरक्षा पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : तरुणप्रीत सिंह सोंध हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय पंजाब ने ओपिओइड की लत से लड़ने के लिए मेथाडोन थेरेपी शुरू की सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू

 

कुल्लू में बृज बिहारी लाल बुटेल ने फहराया तिरंगा

पुलिस, आईटीबीपी, एसएसबी, होमगार्ड व अन्य टुकड़ियों ने किया मार्च पास्ट

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 15 Aug 2015

Last updated on: Aug 15, 2015, 00:00 IST

69वां स्वतंत्रता दिवस कुल्लू में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ढालपुर मैदान में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने तिरंगा फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस भव्य परेड में हिमाचल प्रदेश पुलिस के अलावा भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, सशस्त्र सीमा बल, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, रोवर्स एंड रेंजर्स और स्काउट एंड गाइड्स की टुकड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर ढालपुर मैदान में उमड़े भारी जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए बुटेल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों के परिणामस्वरूप वर्ष 1947 में हमें आजादी मिली और इसके बाद 68 वर्षों के सफर के दौरान हमारे महान देश ने विकास के कई मुकाम हासिल किए हैं। हिमाचल प्रदेश के विकास की चर्चा करते हुए विस अध्यक्ष ने कहा कि यह छोटा सा पहाड़ी प्रदेश विकास के कई मानकों में अन्य राज्यों से काफी आगे निकल चुका है। 

लोगों को सुशासन प्रदान करना राज्य सरकार का मुख्य उददेश्य है। स्वास्थ्य, परिवहन व आवास सहित तीस आवश्यक सेवाओं को जनसेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में लाया गया है। कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाकर 550 रुपये कर दी गई है। 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए इसे 1000 रुपये कर दिया गया है। कुल्लू जिला में 22 हजार 356 लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी कौशल विकास भत्ता योजना के तहत जिला के 4500 युवाओं को यह भत्ता मंजूर किया जा चुका है। मनरेगा के तहत इस वित वर्ष के दौरान कुल्लू जिला में अभी तक 11 करोड़ 30 लाख की लागत से 2000 से अधिक विकास कार्य पूरे किए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले को 8 करोड़ 83 लाख का बजट मंजूर किया गया है।इस वर्ष जिले के एससी, एसटी व ओबीसी के 173 परिवारों को मकान निर्माण के लिए 75-75 हजार रुपये दिए जाएंगे। सेब जीर्णोद्धार योजना के तहत जिले के बागवानों के लिए 4 करोड़ 82 लाख का बजट रखा गया है। ब्यास नदी के तटीकरण के लिए 1155 करोड़ की महत्वाकांक्षी योजना की डीपीआर केंद्रीय जल आयोग को भेजी गई है।

समारोह के दौरान देशभक्ति के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए, जिनमें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों व संस्थाओं के कलाकारों ने भी प्रस्तुतियां दीं।हाल ही में हथकरघा दिवस पर राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित लगघाटी की कमला देवी को विस अध्यक्ष ने विशेष रूप से पुरस्कृत किया। अप्रैल में बशलेउ दर्रे में फंसे पंजाब के विद्यार्थियों को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिस कर्मचारियों व तीर्थन घाटी के युवाओं को भी मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला व ब्लॉक स्तर पर अव्वल रहे स्कूलों को भी पुरस्कृत किया गया।जिला स्तरीय समारोह में विधायक कर्ण सिंह, वूल फैडरेशन के चेयरमैन रघुवीर ठाकुर, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष हरि चंद शर्मा, जिलाधीश राकेश कंवर, एसपी पदम चंद, वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

 

Tags: Brij Behari Lal Butail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD