Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

विगत सरकारों ने उपमण्डल तहसील व सब तहसील बनाने में नियमों की अनदेखी की : कैप्टन अभिमन्यु

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नारनौंद , 08 Nov 2014

Last updated on: Nov 08, 2014, 00:00 IST

नये उपमण्डल, तहसील व सब तहसील बनाने के लिए एक रि-ओग्रेनाईजेशन कमेटी बनाई जाएगी जो कैबिनेट की सब कमेटी के तौर पर कार्य करेगी। कमेटी की सिफारिश उपरान्त ही नये उपमण्डल व सब तहसील बनाने का निर्णय किया है।  यह बात प्रदेश के वित्त एवं राजस्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने किसान विश्रामगृह, नारनौंद में आयोजित एक पत्रकारवार्ता के दौरान कही। नारनौंद को उपमण्डल बनाने सम्बन्धी एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विगत सरकारों ने उपमण्डल तहसील व सब तहसील बनाने में नियमों की अनदेखी की। वर्तमान सरकार इस समस्या के निदान के लिए रि -ओग्रेनाईजेशन कमेटी गठित कर रही है जिसकी रिपोर्ट के आधार पर ही नये उपमण्डल, तहसील व सब तहसील बनाई जाएगी।  उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य के क्रियान्वयन में अधिकारियों को समय सीमा दी जाएगी, निर्धारित समय सीमा के बाद किसी भी तरह की कोताही बर्दाशत सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों के कांग्रेस के कुशासन व भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश की वित्तीय व्यवस्था खराब हो गई थी। 

उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार लोगों की आकांक्षाओं व आशाओं के अनुरूप बिना किसी भेदभाव के समर्पित होकर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वित्तीय व्यवस्था को नीतिगत निर्णय लेकर सुदृढ़ करने का कार्य शुरू कर दिया गया है और राजस्व बढ़ाने के मुख्य बिंदुओ पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की पूरी कोशिश है कि फजूल खर्च पर नियंत्रण रखने के साथ-साथ पूरी पारदर्शिता के साथ भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा ताकि प्रदेश की दस साल से चरमराई हुई आर्थिक स्थिति को आने वाले एक वर्ष के भीतर सुदृढ़ कर दिया जाएगा इससे प्रदेश के विकास को ओर तेज गति से बढृाने काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिकारियों व कर्मचारियों को जनता के साथ बेहद विनम्रता, धैर्य से पेश आना चाहिए और अपने कार्यक्षेत्र में व्यवहार कुशल होना चाहिए। धान के भाव से सम्बन्धित पूछे गए प्रश्र के जवाब में उन्होंने कहा कि पिछले दस दिनों में किसानों को धान का बेहतर भाव मिला है , भाव में 500 से 600 रूपये तक की वृद्धि हुई है। व्यापारियों के साथ बैठक करके धान के निर्यात सम्बन्धी जल्द ही फैसला लिया जाएगा। 

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मुझे बड़ी हैरानी हुई जब पता चला कि नारनौंद में एक भी अधिकारी स्थाई रूप से नियुक्ति नहीं है और इस क्षेत्र का चार्ज अतिरिक्त तौर पर दिया हुआ है जोकि इस क्षेत्र के पिछड़ेपन के पूर्णरूप से जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लिए सबसे पहला कार्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना है जिसके लिए उन्होंने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं और जल्द ही क्षेत्र की सीएचसी व पीएचसी में डाक्टरों के साथ-साथ पूरा स्टाफ नियुक्त होगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के एक सवाल के जवाब में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अलग विचारधारा वाली पार्टी है जो जात-पात, क्षेत्रवाद में विश्वास नहीं रखती, पार्टी के किसी भी नेता व कार्यकर्ता बारे जो भी केन्द्रीय संगठन निर्णय लेगा वह सभी को मान्य होगा। 

पत्रकारवार्ता से पूर्व उन्होंने किसान विश्रामगृह में अधिकारियों की बैठक को भी सम्बोधित करते हुए कहा कि अधिकारी अपनी पूरी क्षमता के साथ इस इलाके के विकास को तरजीह दें जिससे  वर्षों से झेल रहे भेदभाव को  विकास कार्य करवाकर के दूर किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से इस क्षेत्र के विकास को लेकर अलग-अलग सुझाव मांगे और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की पूरी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिन भी लोगों की बुढ़ापा, विकलांग, विधवा पेंशन के साथ-साथ जो अधूरे कार्य बकाया है उनको 15दिन के भीतर पूरा कर दें। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि नारनौंद की आईटीआई में नई तकनीकी के साथ सभी टे्रड शुरू करेंगे ताकि इस क्षेत्र के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार के सुअवसर प्रदान हो सकें। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र की जितनी भी सडक़े टूटी हुई हैं उनकी तुरन्त मरम्मत की जाए और नहरों के अन्तिम छोर तक पानी पहुंचे ताकि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। 

 

 

Tags: Captain Abhimanyu

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD