स्पोर्ट कल्चर एण्ड एन्वायरमेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने नवयुवक मण्डल शीलघाट के तत्वावधान में ग्रीन पार्क खेल परिसर में बुशैहर क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की और विजेताओं को पुरस्कार दिए।इस क्रिकेट कप प्रतियोगिता में 60 टीमांे ने भाग लिया । क्रिकेट प्रतियोगिता के फाईनल में शलान और धारटा ब्रदर कलगांव के बीच मंे मुकाबला हुआ जिसमें शलान की टीम विजेता रही, प्रथम पुरस्कार शलान को 55 हजार, द्वितीय पुरस्कार धारटा ब्रदर कलगांव को 25 हजार तथा मैन ऑफ दी सिरीज राघव तान्टा को 6 हजार रूपये नकद पुरस्कार के रूप में दिए गए ।
विक्रमादित्य सिंह ने युवाओं का आह्वान किया कि वे खेल-कूद में बढ़चढ़ कर भाग लें। इससे उनका शरीरिक और मानसिक विकास हो सकेगा। उन्होंने युवाओं को आश्वासन दिलाया कि स्पोर्ट कल्चर एण्ड एन्वायरमेंट एसोसिएशन प्रदेश में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार खेल गतिविधियों को ग्रामीण स्तर तक प्रोत्साहन दे रही है ताकि इन क्षेत्रों में ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाया जा सके।
इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया जिसमें हिमाचल के जाने माने लोक गायक काकू चौहान तथा अरूण जस्टा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोगों का मनोरंजन किया । इस अवसर पर रोहडू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, ब्लॉक कंाग्रेस अध्यक्ष श्री ईश्वर दास छुवारू, गरोवर एसोसिएशन के प्रधान देवेन्द्र शमेट, ग्राम पंचायत शील के प्रधान निरंजन चौहान, कुलवीर सिंह चौहान जिला ऑटोरनी विजीलैंस, संजय चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित थे।