इंटक आई.एस.बी.टी. नई दिल्ली के शिष्टमण्डल ने विक्रमदित्य सिंह से भेंट की
Web Admin
5 दरिया न्यूज
शिमला , 23 Dec 2013
Last updated on: Dec 23, 2013, 00:00 IST
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम इंटक आई.एस.बी.टी. नई दिल्ली के एक शिष्टमण्डल ने क्षेत्रीय प्रधान गोपाल ठाकुर की अध्यक्षता में आज नई दिल्ली में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विक्रमदित्य सिंह से भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल ने श्री विक्रमदित्य सिंह को प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनने पर परिवहन निगम इंटक की ओर से हार्दिक बधाई दी। उन्होंने श्री विक्रमदित्य सिंह को कर्मचारियों की विभिन्न लम्बित मांगों बारे अवगत करवाया।श्री विक्रमदित्य सिंह ने शिष्टमण्डल को आश्वासन दिलाया कि उनकी मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाएगा।