प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश में वीरभद्र सिहं सरकार ने सम्मान विकास को गतिप्रदान की हैं। ग्रामीण क्षेत्रों को सडकों से जोडा जा रहा हैं स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार जैसे मूलभूत सुविधांए लोगों को उन के घर द्वार मिले इसके पुरे प्रयास किए जा रहे हैं।मुख्यमंत्री के विधानसभा चुनाव क्षेत्र शिमला ग्रामीण में दो दिवसीय दौरे के पहले दिन जुब्बड़हट्टी व टुटू के आस पास के क्षत्रों में लोगों से मिलकर उन्हांने उनकी समस्याओं को सुना और उसे प्रदेश सरकार के समक्ष रखने की बात कही। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षे़त्र को आदर्श विधानसभा बनाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। उन्हानें कहा कि राजधानी शिमला के साथ सटे होने की बजह से इस क्षे़त्र की और भी अधिक महत्व है। ग्रामीण क्षेत्रों में आधुनिक सुविधाएं लोगों को मिले, इसी से ग्रामीण क्ष्त्र के लोगों का शहरी क्षेत्र की ओर बढता प्लायन भी काफी हद तक थम सकता हैं। विक्रमादित्य सिंह ने जनसभा में लोगों को आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को दृढता से मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के समक्ष रखेंगे। उन्होंने कहा शिमला ग्रामीण चुनाव क्षेत्र उनका अपना घर है इसलिए क्षेत्र के लोगों का दुख-सुख भी उनका है। उन्होंने कहा कि पूर्व की भाजपा सकरार ने इस क्षेत्र की ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जिसका खामियाजा भाजपा को विधानसभा चुनावों में भुगतना पडा और सत्ता से बाहर का रास्ता प्रदेश की जनता ने दिखा दिया। उन्होंने पंजाब नैशनल बैंक के मल्टीपर्पज वोकेश्नल टेªनिग सैन्टर को राजा वीरभद्र सिहं जी के चुनाव क्षेत्र शिमला ग्रामीण मे खोलने की स्वीकृती प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया जिसके लिए जल्द ही जमीन का चयन कर दिया जाएगा। जिसमें खाद्य एवं फल उत्पादन से संबंधित टेªनिग भी दी जाएगी।इस अवसर पर उनके साथ शिमला ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री चन्द्रशेखर शर्मा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदीप वर्मा,जिला शिमला कांग्रेस कमटी के उपाध्यक्ष नीम चन्द वर्मा, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता शर्मा,प्रमोद शर्मा,जगदीश, राजेश शांडिल,कुसुम वर्मा, श्रीकान्त, राम लाल ठाकुर, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष उतम सिहं व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।