Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

शराफत और नेक नीयत की प्रतीक कांग्रेस सरकार लोगों के दिलों दिमाग में बसी हुई है : दीपेन्द्र सिंह हुड्डा

शराफत और नेक नीयत की प्रतीक कांग्रेस सरकार लोगों के दिलों दिमाग में बसी हुई है : दीपेन्द्र सिंह हुड्डा
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

रोहतक , 10 Oct 2014

Last updated on: Oct 10, 2014, 00:00 IST

भारतीय जनता पार्टी और इण्डियन नेशनल लोकदल पर निशाना साधते हुए स्थानीय सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में झूठ और लूट की राजनीति करने वालों के दिन लद चुके हैं और शराफत और नेक नीयत की प्रतीक कांग्रेस सरकार लोगों के दिलों  दिमाग में बसी हुई है।  उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के चारों कोनों से कांग्रेस को भारी समर्थन मिल रहा है और उन्हें रोहतक जिले से तो जीत के सभी रिकार्ड टूट जाने की उम्मीद है।वे आज रोहतक के  कलानौर व महम विधानसभा क्षेत्रों के खरावड, पहरावर, बालंद, सुंडाना, काहनौर, आंवल, कलानौर, भाली, मोखरा, मदीना, गिरावड, खरैंटी तथा लाखनमाजरा इत्यादी विभिन्न गांवों के रोड शो के दौरान आयोजित चुनावी जनसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों श्री शकुतंला खटक व श्री आनंद सिंह दांगी  के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे थे। 

सांसद हुड्डा ने लोगों को भाजपा व इनेलो की झूठी बातों से सावधान किया।  उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के पास विकास का कोई विजन नहीं है और वे झूठे सब्जबाग दिखाकर प्रदेश की जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे है।  भाजपा पंजीपतियों व इनेलो बाहुबलियों की पार्टी है,  जबकि कांग्रेस ने प्रदेश में शराफत और विकास की राजनीित को बढावा दिया है। प्रदेश में शांति और खुशहाली आई है। अब जनता को तय करना है कि वे शराफत और विकास के साथ खड़े होंगे या फिर झूठे व लुटेरों के साथ। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश की जनता विपक्षी दलों के असली चेहरे पहचान चुकी है और वर्तमान  विधानसभा चुनाव के बाद इनकी दुकान पर ताला लग जायेगा।दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इनेलो के नेता पहले कांग्रेस पर यह आरोप लगाते थे कि औमप्रकाश चौटाला कांग्रेस पार्टी की वजह से जेल में है लेकिन आज वोही नेता अब भारतीय जनता पार्टी पर सीबीआई के दुरूपयोग का आरोप लगा रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि इस पार्टी का देश के संविधान और कानून में कोई विश्वास नहीं है बल्कि ये लोग कानून की व्याख्या अपनी सुविधा अनुसार करते है। 

 

 

Tags: deepinder hooda

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD