Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मदन मोहन मित्तल बने पंजाब -आस्ट्रेलिया व्यापारिक संबंधों के दूत

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

चंडीगढ़ , 16 Sep 2014

Last updated on: Sep 16, 2014, 00:00 IST

पंजाब के उद्योग मंत्री मदनमोहन मित्तल ने आज इंडिया-आस्ट्रेलिया स्टेटिजक एलाइन्ज़ (आई ए एस ए) संस्थान के चेयरमैन और आस्ट्रेलिया रहते प्रवासी पंजाबी डॉ. जगविंदर सिंह विर्क का स्वागत किया। स्थानीय उद्योग भवन में हुई एक मुलाकात में मित्तल ने विर्क से पंजाब और आस्ट्रेलिया के बीच हुनर के विकास, व्यापार, उद्योग, डेयरी फार्मिन्ग, खाद्य प्रासंस्करण और खनन में सहयोग बढ़ाने संबंधी विचार सांझे किये। इस अवसर पर श्री मित्तल ने पंजाब और आस्ट्रेलिया की सरकारों के बीच व्यापारिक संबंधों को सुदृढ करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार आस्ट्रेलिया से व्यापारिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक सांझ पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री विर्क को पंजाब सरकार द्वारा प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए उठाये जा रहे कदमों संबंधी श्री मित्तल ने अवगत् करवाते हुये कहा कि सरकार ने प्रत्येक विभाग के लिए ऑन लाईन सिंगल विंडो सर्विस आरंभ की है। जिसके लिए एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति की गई है जोकि निदेशक के अधिकारों का प्रयोग करेगा और बेहतर सेवांए प्रदान करेगा। 

इस अवसर पर विर्क ने कहा कि वर्ष 2020 तक आस्ट्रेलिया में भारतीय हुनर मंद श्रमिकों की संख्या 60 प्रतिशत तक पहुंच जायेगी और भारत के नवयुवक जनसंख्या की गणना भी बहुत अधिक है इसलिए हुनर के विकास के नुकते से भारत को नज़रअंदाज नही किया जा सकता। इस अवसर पर आई ए एस ए द्वारा पंजाब और आस्ट्रेलिया के बीच व्यापारिक, औद्योगिक, सांस्कृतिक रिश्तों की मज़बूती के लिए श्री मित्तल को दूत बनाया गया। इस अवसर पर राजेंद्र सिंह मरवाहा, निदेशक ट्रेड बोर्ड पंजाब सरकार (आबकारी एवं कराधान )आई ए एस ए के उपाध्यक्ष कमलप्रीत खैहरा, तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक जगजीत सिंह के अतिरिक्त बार्डर जोन ट्रेड इंडस्ट्री एसोसिएशन के महासचिव मनीष अरोड़ा भी उपस्थित थे। 

 

Tags: madan mohan mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD