Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

ठाकुर सिंह भरमौरी को मिला राष्ट्य गौरव पुरस्कार

सामाजिक-आर्थिक उत्थान में स्वयं सेवी संस्थाओं की अह्म भूमिका - ठाकुर सिंह भरमौरी

ठाकुर सिंह भरमौरी को मिला राष्ट्य गौरव पुरस्कार
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 दरिया न्यूज

नई दिल्ली , 04 Sep 2014

Last updated on: Sep 04, 2014, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश के वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि देश के सामाजिक व आर्थिक विकास में स्वयंसेवी संस्थाओं की अहम भूमिका होती है तथा कहा कि परिवर्तन के इस दौर मंे राजकीय प्रयासों को बल प्रदान करने में स्वयंसेवी संस्थाओं व नागरिक सभाओं की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। भरमौरी आज नई दिल्ली में ष्इंडिया इंटरनेशनल फ्रेंडशिप सोसायटीष् द्वारा आयोजित ष्राष्ट्ीय गौरव पुरस्कारष् समारोह में उपस्थित अतिथियों को सम्बोधित कर रहे थे । ठाकुर सिंह भरमौरी को राजनीतिक क्षेत्र में अपनी बेहतरीन सेवाएं देने के लिए राष्ट्ीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर संस्था का आभार व्यक्त करते हुए, उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वालों का मनोबल बढ़ता है तथा अन्यों को भी उत्साहित  होकर  कार्य करने की प्रेरणा मिलती है । 

उल्लेखनीय है कि ठाकुर सिंह भरमौरी एक कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ समाज सेवक भी हैं जिन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद पिछले चार दशकों मंे जनजातीय व जरूरतमंद लोगों की सेवा करने में अपनी पहचान बनाई है । भरमौरी चार बार हिमाचल विधान सभा के लिए चुने जा चुके हैं  तथा मंत्रीपद सहित अन्य  अनेक पदों पर कार्य कर चुके हैं । इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में हुए अभूतपूर्व विकास का उल्लेख करते हुए, श्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा कि आज यह प्रदेश न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता व सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता है बल्कि आधुनिक सुविधाओं का भी एक मॉडल बना है । उन्होंने कहा कि यह प्रदेश वास्तव में, सांस्कृतिक धरोहर और आधुनिकता में सामंजस्य का एक ऐसा प्रतीक बन गया है ।

 ठाकुर सिंह भरमौरी  ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश अपने कुशल एवं पारदर्शी प्रशासन, स्वास्थ्यवर्धक वातावरण और बेहतर अधोसंरचनात्मक सुविधाओं के कारण प्रकृति प्रेमियों से लेकर निवेशकों तक के लिए एक आकर्षण स्थली बना गया है । उन्होंने उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आह्वान किया कि वे प्रदेश में निवेश के लिए आगे आयें जिसके लिए सरकार ने एक आकर्षक एवं कारगर नीति बनाई है । उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में आज ड्ाईविंग लाईसंेस बनाने से लेकर उद्योग स्थापित करने तक की प्रक्रिया को सरल एवं समयावधि आधारित बना दिया गया है, जिसके कारण अनेक  औद्योगिक घरानों ने इस प्रदेश में निवेश की इच्छा जाहिर की है ।

कुल्लू घाटी में स्थित ष्ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्कष् को विश्व धरोहर का दर्जा मिलने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार ने वनों के कटान पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है, जिसके कारण प्रदेश के हरित आवरण में पिछले दो दशकों में लगभग 25 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है, जोकि प्रसन्नता की बात है । उन्होंने कहा कि आज यह प्रदेश प्रकृति प्रेमियों के आकर्षण का भी केन्द्र बना है । उल्लेखनीय है कि ष्इंडिया इंटरनेशनल फ्रैंडशिप सोसायटीष् समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करती है तथा यह स्वयं सेवी संगठन सामाजिक एवं सांस्कृतिक सद्भाव से देश-विदेश के लोगों को सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के प्रति प्रेरित करती है । इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया ।

 

Tags: thakur singh bharmouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD