Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

होली में भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित

Thakur Singh Bharmouri , Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंबा , 07 Apr 2025

Last updated on: Apr 08, 2025, 12:18 IST

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड  द्वारा आज टूरिज्म पार्क होली में कामगारों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड  के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भमौरी विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। 

इस दौरान नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि सरकार ने कामगार कल्याण बोर्ड के माध्यम से श्रमिकों के  आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अनेकों योजनाएं चलाई है। उन्होंने कहा कि बोर्ड ने  विधानसभा क्षेत्र भरमौर में लगभग 1 करोड़ 22 लाख की वित्तीय सहायता कामगारों को उपलब्ध करवाई जा चुकी है। 

उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी कामगारों से अपील की कि सभी पंजीकृत कामगार अपने पंजीकरण की ई केवाईसी (आधार वेरिफिकेशन) श्रम कल्याण अधिकारी जिला चंबा के कार्यालय में करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि भविष्य में पंजीकृत कामगारों को कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार वेरिफिकेशन का होना अत्यंत आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि भविष्य में पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के  दिशा निर्देशानुसार वर्ष 2025 26 में श्रमिकों को डिजिटल कार्ड जारी किए जाएंगे। उन्होंने उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और कामगार कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से कहा कि  कल्याण बोर्ड में अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों का पंजीकरण करना सुनिश्चित बनाएं ताकि उन्हें कामगार कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके।  

शिविर में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से पात्र लाभार्थियों को इंडक्शन चूल्हे भी वितरित किए गए। इस अवसर पर सुरजीत सिंह निदेशक हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम, श्रम कल्याण अधिकारी श्वेता कमारी, प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस कमेटी अमित भरमौरी सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Thakur Singh Bharmouri , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD