Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पूरे हिमाचल प्रदेश में आ रही है हरित क्रांति...ठाकुर सिंह भरमौरी

ढालपुर मैदान में बेटी है अनमोल क्रिकेट ट्रॉफी का वन मंत्री ने किया शुभारंभ

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 18 Jun 2017

Last updated on: Jun 18, 2017, 00:00 IST

वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने कहा है कि पूरे प्रदेश में हरित क्रांति आ रही है। उन्होंने कहा कि स्व. इंदिरा गांधी के हरित कं्राति के सपने को प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह व स्वयं मैं पूरा कर रहे हैं। वे यहां ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू द्वारा फादर डे पर आयोजित बेटी है अनमोल क्रिकेट ट्रॉफी के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे। यहां प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू व 108 जीवीके के बीच बेटी है अनमोल क्रिकेट ट्रॉफी का आयोजन हुआ। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देशभर में हरित क्रांति की मशाल जलाई थी। उन्होंने कहा कि पिछले साढ़े चार वर्षों में हिमाचल सरकार, यहां की जनता व विभिन्न संस्थाओं ने हरित क्रांति की ओर कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि इन साढ़े चार वर्षों में 14 स्क्वेयर फुट वन क्षेत्र में बढ़ोतरी हुई है जिसके लिए वन मंत्रालय, वन अधिकारी व वन कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। 

उन्होंने प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू की सराहना करते हुए कहा कि प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू के सदस्यों ने लेखनी के अलावा समाजिक क्षेत्र में भी बढ़चढ़ कर भाग लिया है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू ने पर्यावरण के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं वह सराहनीय हैं। उन्होंने कहा कि हिमालय क्षेत्र में नदियों के संरक्षण के लिए प्रेस क्लब ने जो कदम उठाए हैं और अभी तक कुल्लू से लेकर लेह-लदख तक 21 संस्थाएं इस मुहिम में अपनी साथ जोड़ी हैं वह काबिलेतारीफ हैं। उन्होंने कहा कि सभी संस्थाओं को प्रेस क्लब ऑफ कुल्लू से सीख लेकर पर्यावरण के क्षेत्र में इस तरह के कार्य करने चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम पर्यावरण को सुरक्षित रखेंगे तो हमारी प्रकृति भी स्वच्छ होगी। हमें सीजन समय में पेड़-पौधों का रोपण करना चाहिए ताकि हमें ऑक्सीजन मिलती रहे और जब हमें ऑक्सीजन मिलेगी तो तभी हम इस तरह के आयोजन कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि नदी-नालों से हमारा जीवन सुरक्षित है और प्रकृति के साथ हमारा सीधा संबंध है। उन्होंने कहा कि हमें फू्रट प्लांट के साथ वॉटर प्लांट का भी रोपण करना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि मैं जब लगवैली गया तो वहां चारों तरफ हरियाली देखी गई और मेरा सपना है कि पूरे हिमाचल प्रदेश में इस तरह की हरियाली हो। उन्होंने कहा कि जब एक पेड़ कटता है तो मुझे लगता है कि एक आदमी कट गया है। उन्होंने कहा कि जंगलों को रक्षा के लिए हमारे कर्मचारियों का बेहद योगदान रहा है। आज अवैध कटान कम हुआ है। वहीं, इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब की तरह 108 जीवीके भी सराहनीय कार्य कर रहा है। वे पूरे प्रदेश में दिन-रात आपातकालीन सेवाएं दे रहे हैं। इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, प्रदेश क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष एवं जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष दानवेंद्र सिंह,पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष मनु शर्मा, कांग्रेस नेता संजय शर्मा सहित वन विभाग के तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रेस क्लब के चेयरमेन राजीव शर्मा, प्रधान धनेश गौतम, 108 जीवीके सदस्यों सहित प्रेस क्लब के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों ने वन मंत्री का भव्य स्वागत किया।

 

Tags: Thakur Singh Bharmouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD