Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पंचरूखी में बनेगा विश्राम गृह : ठाकुर सिंह भरमौरी

पांच दिवसीय सलियाणा छिंज मेला सम्पन्न

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News (विजयेन्दर शर्मा)

धर्मशाला , 01 Apr 2017

Last updated on: Apr 01, 2017, 00:00 IST

पांच दिवसीय जिला स्तरीय सलियाणा छिंज मेले के समापन समारोह में मुख्यातिथि के रूप में वन एवं मत्स्य पालन मंत्री श्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने शिरकत की और मेले के दौरान आयोजित होने वाली दंगल, वॉलीबाल तथा कबड्डी इत्यादि प्रतियोगता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया।इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेले और त्यौहार भारतीय संस्कृति का हिस्सा है और यह आपसी भाईचारे और मिलन का प्रतीक भी हैं। उन्होंने लोगों को सलियाणा छिंज मेले के जिला स्तरीय दर्जा प्राप्त होने की बधाई देते हुए कहा कि मेलों के माध्यम से देश के विभिन्न प्रांतों से लोग, खिलाड़ी और कलाकार के पहुंचने से हमे एक दूसरे को जानने और समझने का अवसर प्राप्त होतो है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का संतुलित और समग्र विकास हो रहा है और जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र में भी विधायक यादविंदर गोमा ने अभूतपूर्व विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ एवं स्वावलंबी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों को जंगली और लावारिश जानवरों से बचाने के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फसलों में बाड़बंदी करवाने के लिए सरकार ने 80 प्रतिशत अनुदान देने का फैसला लिया है इसके अतिरिक्त प्रदेश में वानरों को मारने की अनुमति दी गई हैं। उन्होंने कहा कि एक वानर मारने पर 500 रुपये भी दिये जा रहे हैं और मरे हुए बंदरो को दबाने और ले जाने का जिम्मा वन विभाग को दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वानर नशबंदी केंद्र भी खोले गये हैं और इससे भी लगभग 1 लाख 14 हजार वानरों की संख्या कम हुई है। वन मंत्री ने पंचरूखी में वन विश्राम गृह, टम्बर में वन विभाग का निरीक्षण भवन तथा पंचरूखी में वन विभाग का रेंज कार्यालय खोलने की घोषणा।इससे पहले जयसिंहपुर के विधायक यादविंदर गोमा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और कहा कि 1846 से लाखदाता के नाम यहां आयोजित होने वाले सलियाणा छिंज मेला को जिला स्तरीय दर्जा प्राप्त होने क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पुरी हुई है और आने वाले समय में इस मेले की गरिमा और अधिक बढे़गी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक मेला होने के चलते इसे राज्य स्तरीय दर्जा दिलवाने के प्रयास किये जायेंगे।कार्यक्रम में  पूर्व विधायक मिल्खी राम गोमा, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष संजय राणा, कुशल राणा, आशा कलोत्रा, उपकुलपति कृषि विवि अशोक सरयाल, एसडीएम पालमपुर और अध्यक्ष जिला स्तरीय सलियाणा अजीत भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

 

 

Tags: Thakur Singh Bharmouri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD