उपायुक्त ने की केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा
Web Admin
5 दरिया न्यूज (विजयेन्दर शर्मा)
धर्मशाला , 26 Feb 2013
Last updated on: Feb 26, 2013, 00:00 IST
उपायुक्त कांगड़ा श्री सी पालरासू ने आज यहां भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न 26 कल्याणकारी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।बैठक में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का वित्तीय लाभ सीधे लाभार्थी को प्राप्त हो इसके लिए उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों का उचित दिशा निर्देश दिये ताकि राशि सीधे लाभार्थी के बचत खाते में जा सके। उपायुक्त ने सम्बंधी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि एक माह के भीतर भारत द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत लाभ ग्रहण कर रहे लोगों की सूची तैयार कर निर्धारित प्रपत्र पर बैंक बचत खाता संख्या, आधार कार्ड इत्यादि का पूर्ण विवरण उपलब्ध करवायें। उन्होंने सभी लाभार्थियों से भी आहवान किया कि अपना आधार कार्ड बनवाने के अतिरिक्त राष्ट्रीयकृत बैंक में अपना बचत खाता अवश्य खोलें ताकि उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि जिन लोगों का आधार कार्ड नहीं प्राप्त हुआ है वह आधार कार्ड की पंजीकरण संख्या दे सकते हैं ।